×

Naagin 6: क्या बंद कमरे में कैद है प्रथा का असली ऋषभ? महक को हो रहा आने वाले खतरे का एहसास

Naagin 6: प्रथा अपनी शेष नागिन की शक्तियों के साथ वापस आ चुकी है। वहीँ महक किसी नए खतरे को भाप कर परेशान है।अब क्या होगा आगे आइये जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 23 Jun 2022 9:36 AM GMT
Naagin 6 Full Episode 26 June 2022
X

Naagin 6 Full Episode 26 June 2022 (Image Credit-Social Media)

Naagin 6: प्रथा अपनी शेष नागिन की शक्तियों के साथ वापस आ चुकी है। वहीँ महक किसी नए खतरे को भाप कर परेशान है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बंद कमरे का राज़ भी खुल जायेगा और उस कमरे में असली ऋषभ कैद होगा। फिलहाल शो हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और तुरंस लेकर सामने आ रहा है जिसने दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है। मेकर्स सीरियल की टीआरपी को ऊपर लाने मे भी सफल हुए हैं।

पिछले एपिसोड से शो की टीआरपी में ज़बरदस्त उछाल आया है। शो में प्रथा शेष नागिन बनकर उन लोगों से एक एक कर के बदला लेती नज़र आएगी जिन्होंने उसके बच्चे को मारने में महक का साथ दिया है।

एपिसोड की शुरुआत उर्वशी ने महक को फोन करके की और कहा कि राजेश प्रताप सिंह कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। ऋषभ को देखकर महक ने कॉल काट दिया। महक ऋषभ से पूछती है कि वो उत्तराखंड में किसे इन्वाइट करने जा रहा है। ऋषभ कहता हैं कि ये सिंह सर है। महक सोचती है कि क्या दोनों सिंह एक ही हैं। ऋषभ देखता है कि रास्ता बंद है। वो उत्तराखंड पहुंचने के लिए दूसरा रास्ता अपनाता है। महक को लगता है कि उसे सिंह से भी मिलना है। रेडियो पर, महक सुनती है कि यती भालू उत्तराखंड की ओर आ रहा है और यती हमेशा एक विशेष व्यक्ति के शिकार के लिए आता है और उसे नहीं पता कि वो व्यक्ति कौन है।

महक काफी पेरशान हो जाती है और ऋषभ को वापस चलने को कहती है। ऋषभ यह कहते हुए इनकार करता है कि यह उसके लिए ये एक ज़रूरी सौदा है। वो दोनों सिंह के घर पहुंचते हैं, महक सिंह के साथ बात करने के बारे में सोचती है। नौकर उन्हें बताता है कि सिंह शहर से बाहर है और सिंह का संदेश उन्हें दिखाता है। वो उन्हें वहीँ रुकने को कहता है क्योंकि यति आसपास के स्थानों पर घूम रहा है और कहता है कि आप सुबह निकल सकते हैं। महक ऋषभ को रुकने के लिए कहती है। ऋषभ मान जाता हैं। महक ने सभी दरवाजे बंद कर दिए। उसके बाद वे सो जाते हैं।

कुछ समय बाद सारी चीजें फर्श पर गिरने लगती हैं। महक देखती है कि ऋषभ गायब है। वो घर से बाहर आती है। यति उस पर हमला करती है। महक ने अपनी शक्ति से उस पर हमला किया लेकिन इसने यती भालू को प्रभावित नहीं किया और उसे मार डाला। लेकिन पता चलता है कि ये एक सपना था। इसके बाद महक खिड़की खोलती है और देखती है कि मौसम बदल गया है। वह बाहर आती है और यति भालू को देखती है। यती भालू उस पर हमला करता है। महक अपनी नागमणि को सक्रिय करने में विफल रहती है। यति भालू उसे पकड़ लेता है। महक कहती है कि,मैं शेष नागिन नहीं हूँ। वो ऐसा तीन बार कहती है।

नागमणि उसे छोड़ देती है। यति वहाँ से चली जाती है और उसे पता चलता है कि वह एक सामान्य साँप है। फिर वह नागमणि को अपनी नाभि में रखती है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story