×

Naagin6: तेजस्वी प्रकाश प्रथा की बेटी की भूमिका निभाएंगी, नागिन 6 में आएगा लीप

कलर्स चैनल का शो नागिन जिसने अपने हर सीजन में ज्यादा से ज्यादा टीआरपी और ऑडियंस जीता है। वहीं नागिन 6 भी दर्शकों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में और कहानी में बंधे रखने में सफल हुआ है।

Anushka Rati
Published on: 21 Aug 2022 12:53 PM GMT
Naagin6: तेजस्वी प्रकाश प्रथा की बेटी की भूमिका निभाएंगी, नागिन 6 में आएगा लीप
X

Naagin 6 will take the leap (image: social media)

Naagin 6 Latest Episode: कलर्स चैनल का शो नागिन जिसने अपने हर सीजन में ज्यादा से ज्यादा टीआरपी और ऑडियंस जीता है। वहीं नागिन 6 भी दर्शकों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में और कहानी में बंधे रखने में सफल हुआ है। इसके साथ ही अब कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है जहां प्रथा की बेटी का किरदार भी तेजस्वी प्रकाश निभाएंगी। जिसकी एक झलक एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और उस शेयर की तस्वीर में तेजस्वी प्रकाश का न्यू लुक साफ देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि, तेजस्वी प्रकाश प्रेजेंट में एकता कपूर के पॉपुलर इमेजिनरी शो नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहीं हैं। यह शो प्रेजेंट में टेलीविजन पर सबसे पॉपुलर शो में से एक है और इसमें तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल और महक चहल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रथा और विराट की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है और शो हमेशा टीआरपी चार्ट पर टॉप 10 में अपना स्थान बनाने में सफल रहा है। वहीं अब नागिन 6 एक पीढ़ी की छलांग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस शो के फैंस को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि उनकी पसंदीदा तेजस्वी अभी भी शो का हिस्सा होंगी।


बता दें कि तेजस्वी आगामी लीप भाग में अपने प्रेजेंट कैरेक्टर प्रथा की बेटी की भूमिका निभाएंगी। बता दें की इसकी जानकारी देने के लिए एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया और रोमांचक खबर के इस अंश को नागिन 6 और तेजस्वी के फैंस के साथ शेयर किया। तेजस्वी को अपने नए लुक की तैयारी करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा, "शेष नागिन अब उनकी बेटी भी आसन्न छलांग में है!!!!"। प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है और "सुपर एक्साइटेड", "ओमगग एक्साइटेड", और भी बहुत कुछ कमेंट्स में लिखी हैं।


इसके अलावा नागिन 6 का निर्माण एकता कपूर ने अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत किया है। असिस्टेंट कलाकारों में मनित जौरा, रीमा वोरा, बकुल ठक्कर, उर्वशी ढोलकिया, सुधा चंद्रन और अभिषेक वर्मा भी शामिल हैं।

इस बीच अगर हम काम कि बात करें तो, तेजस्वी ने "संस्कार-धरोहर अपनों की" के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और "स्वरगिनी-जोड़े रिश्तों के सुर", "पहरेदार पिया की", "रिश्ता लिखेंगे हम नया", "कर्ण संगिनी", "खतरों के खिलाड़ी 10" और "बिग बॉस 15" जैसे कई पॉपुलर शो में काम किया है।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story