TRENDING TAGS :
Naagin 7 में Vivian Dsena का क्या होगा रोल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, अविका तोड़ा फैंस का दिल
Naagin 7 Cast: नागिन सीजन 7 में विवियन डीसेना के रोल पर आया अपडेट तो वहीं अविका गौर ने तोड़ा फैंस का दिल
Vivian Dsena Naagin 7 Role (Image Credit- Social Media)
Naagin 7 Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस शो का इंतजार फैंस 2023 से कर रहे हैं. जबसे नागिन सीजन 6 खत्म हुआ है। लेकिन आज दो साल होने जा रहे हैं एकता कपूर ने अभी तक नागिन सीजन 7 को टीवी पर प्रसारित नहीं किया है। पिछले साल खबरें आई थी कि एकता कपूर नागिन 7 जनवरी माह में टीवी पर प्रसारित करेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिर खबर आई की महाशिवरात्रि के अवसर पर एकता कपूर Naagin 7 का प्रोमो जारी कर सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वहीं अब जाकर नागिन 7 की कास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट आती रहती है।
नागिन सीजन 7 में विवियन डीसेना निभा सकते हैं ये रोल ( Vivian Dsena Naagin 7 Role)-
नागिन सीजन 7 के साथ ही साथ दर्शकों को इस चीज का भी इंतजार है कि इस बार नागिन सीजन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नागिन का किरदार प्ले करेंगी तो वहीं कौन-सा एक्टर लीड रोल में नजर आएगा। हर रोज नागिन सीजन 7 (Naagin 7) की कास्ट पर अपडेट आता रहता है। हालहि में खबरें आई कि बिग बॉस 18 फेम एक बार फिर से नागिन 7 के माध्यम से टीवी जगत पर वापसी करने जा रहे हैं। वो लीड रोल में नजर आ सकते हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के अनुसार विवियन डीसेना Naagin 7 में कैमियो किरदार कर सकते हैं। जो कि काफी खास होने वाला है। लेकिन अभी तक एकता कपूर की टीम या उनकी तरफ से नागिन 7 की कास्ट पर किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो बालिका वधू की युवा आनंदी कथित तौर पर नागन 7 (Naagin 7) में मुख्य वधू की युवा आनंदी कथित तौर पर नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाने की दौड़ में सबसे आगे हैं। अगर मेकर्स की बातचीत उनके साथ फाइनल हो गई, तो वहीं अविका कौर ने अपनी वापसी पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- क्या ऐसा है? मैं इस बारे में क्यों नहीं जानती?" उनके रिएक्शन ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।