TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Naagin 7 : एकता कपूर के शो नागिन के किस सीजन को मिली सबसे ज्यादा टीआरपी, जानिए

Naagin 7 Latest Update: एकता कपूर के मोस्ट अवेटेड सीरियल नागिन के किस सीजन को मिली सबसे ज्यादा टीआरपी चलिए जानते हैं

Shikha Tiwari
Published on: 25 Sep 2024 8:09 AM GMT
Naagin 7 TRP
X

Naagin 7 Latest Update 

Naagin 7 Latest Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन का दर्शकों को हर साल इंतजार रहता है। नागिन का सीजन 1 जिसमें मौनी रॉय मुख्य भूमिका में थी, इस सीरियल की शुरूआत नवंबर 2015 में हुई थी। जिसके बाद इस सीरियल को दर्शकों ने इतना ज्यादा पसंद किया की एकता कपूर ने Naagin का बैक टू बैक हर साल एक नया सीजन रिलीज कर दिया। जिनमें से कुछ सीजन को तो दर्शकों का प्यार मिला लेकिन उन्हीं में से कुछ सीजन ऐसे भी थे। जो टीआरपी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। चलिए जानते हैं एकता कपूर के शो नागिन के किस सीजन को सबसे ज्यादा टीआरपी मिला है।

एकता कपूर के शो नागिन की टीआरपी (Ekta Kapoor Show Naagin TRP)-

एकता कपूर ने टीवी जगत पर सुपरनैचुरल शो नागिन की शुरूआत अपने पहले सीजन से की थी जिसके अबतक कुल 6 सीजन आ चुके हैं। जिसके बाद से दर्शकों नागिन के अगले सीजन Naagin 7 का बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं कुछ समय पहले एकता कपूर ने बताया कि नागिन अपना बदला लेने जरूर वापस आएगी। जिसका मतलब हुआ कि नागिन 7 (12 फरवरी 2022 से 9 जुलाई 2023 तक प्रसारित हुआआएगा। आज हम नागिन सीरियल के हर एक सीजन के टीआरपी के बारे में बात करने जा रहे हैं। किस सीजन को कितनी मिली टीआरपी


नागिन सीजन 1 टीआरपी (Naagin Season 1 TRP)-

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो नागिन सीजन 1 की शुरूआत 1 नवंबर 2015 में हुई थी, जोकि 5 जून 2016 तक चला था। इस सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसमें नागिन के किरदार मौनी रॉय नजर आई थी। एकता कपूर के इस सीजन की टीआरपी सबसे ज्यादा 4.9 रही है।

नागिन सीजन 2 टीआरपी (Naagin Season 2 TRP)-

नागिन सीजन 2 में भी मौनी रॉय मुख्य भूमिका में थी। इस सीजन के यदि हम टीआरपी की बात करें तो नागिन सीजन 2 की टीआरपी 1.9 रही है। ये सीजन 8 अक्टूबर 2016 से 25 जून 2017 तक चला था।

नागिन सीजन 3 टीआरपी (Naagin Season 3 TRP)-

नागिन सीजन 3 में सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी मुख्य किरदार में थे। ये सीजन 2 जून 2018 से 26 मई 2019 तक चला था। जिसकी टीआरपी 2.2 रही थी।

नागिन सीजन 4 टीआरपी (Naagin Season 4 TRP)-

नागिन सीजन 4 में निया शर्मा मुख्या किरदार में थी। जिसकी टीआरपी 2.2 रही है। ये सीजन 14 दिसंबर 2019 से 8 अगस्त 2020 तक चली थी।

नागिन सीजन 5 टीआरपी (Naagin Season 5 TRP)-

नागिन सीजन 5 में मुख्य भूमिका में सुरभि चांदना थी। इस सीजन की शुरूआत 9 अगस्त 2020 से हुई थी। जोकि 6 फरवरी 2021 तक चला। इस सीजन की टीआरपी 1.5 रही है।

नागिन सीजन 6 (Naagin Season 6 TRP)-

नागिन सीजन 6 में मुख्य किरदार में तेजस्वी प्रकाश मुख्य किरदार में थी। जिसकी टीआरपी 1.5 रही थी। ये सीजन 12 फरवरी 2022 से 9 जुलाई 2023 तक प्रसारित हुआ था।

नागिन सीजन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date)-

अब दर्शकों को एकता कपूर के सीरियल नागिन के अगले सीजन यानि नागिन सीजन 7 का बेसब्री से इंतजार है। नागिन सीजन 7 के बारे में कहा जा रहा है कि ये अगले साल जनवरी के महीने में प्रसारित किया जाएगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story