Naagin 7 Cast Update: नागिन 7 में नागिन के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने कराया बोल्ड फोटोशूट, देखे

Naagin 7 Cast Update: नागिन 7 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है, यही वजह है कि इससे जुड़े हर रोज कोई ना कोई अपडेट आते रहते हैं, चलिए जानते हैं नागिन 7 के कास्ट के बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 5 July 2024 5:47 AM GMT (Updated on: 6 July 2024 12:47 PM GMT)
Ekta Kapoor Show Naagin 7 Cast
X

Naagin 7 Cast 

Naagin 7 Update: नागिन कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। एकता कपूर ने नागिन के पहले सीजन की शुरूआत 1 नवंबर 2015 में किया था। जिसमें नागिन के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनी रॉय नजर आई थी। जिसके बाद एकता कपूर ने लगातार नागिन के 6 सीजन कलर्स टीवी पर रिलीज किए हैं। और उनके हर एक सीजन में एक अलग एक्ट्रेस को नागिन के किरदार में देखा गया है। और जिस भी एक्ट्रेस ने नागिन का किरदार निभाया है, उनका किरदार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है। यही वजह है कि एकता कपूर Naagin 7 के लिए भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहती हैं।

नागिन 7 कास्ट ( Naagin 7 Cast In Hindi)-

नागिन कलर्स टीवी का सबसे चर्चित शो है, जिसके आजतक कुल 6 पार्ट आ चुके हैं। और दर्शकों ने हर एक सीजन को काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं इसके अलावा दर्शकों को एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो नागिन का दर्शकों को इसलिए भी इंतजार रहता है क्योंकि वो जानना चाहते हैं कि अगले सीजन में एकता कपूर किस टीवी एक्ट्रेस को नागिन के रूप कास्ट करेंगी। इससे पहले नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी।

तो वहीं नागिन 7 (Naagin 7) में नागिन के किरदार के लिए लगातार कई सारी एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा था। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालविया, आएशा खान का नाम था। लेकिन बाद में ऐसी खबरें आई की टीवी की रोबोट बहु यानि रिद्धिमा पंडित के नाम पर मुहर लगा दिया गया है। रिद्धिमा पंडित से जब भी इन सवालों के बारे में पूछा गया कि वो नागिन 7 में नागिन के किरदार में नजर आएंगी। तो इसपर उन्होंने किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया। तो वहीं एकता कपूर व मेकर्स द्वारा भी अभी तक Naagin 7 के कास्ट के बारे में किसी प्रकार का ऑफिशियल एनॉउंसमेंट नहीं किया गया है।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बता दे कि नागिन 7 (Naagin 7) की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। क्योंकि नागिन 7 के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरे सामने आई थी। लेकिन नागिन 7 कब कलर्स टीवी पर आएगा। इसके बारे में मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 जुलाई 2024 (Naagin 7 Kab Aayega) के अंत तक कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जा सकता है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story