×

Naagin 7 Budget: नागिन 7 का बजट सुन घूम जाएगा आपका सर, इतने में बन जाएंगी कई बॉलीवुड फिल्में

Naagin 7 Budget Update: एकता कपूर का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल नागिन 7 जल्द ही टीवी पर आने वाला है लेकिन क्या आपको इसका बजट पता है, चलिए हम बताते हैं।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 25 Jun 2024 2:10 PM GMT (Updated on: 27 Jun 2024 1:09 PM GMT)
Naagin 7 Release Date Cast Budget Update
X

Naagin 7 Budget

Naagin 7 Update: नागिन कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक हैं। एकता कपूर ने नागिन के पहले सीजन की शुरूआत 1 नवंबर 2015 में किया था। एकता कपूर का ये सीरियल सुपर-डुपर हिट रहा। जिसके बाद एकता कपूर ने नागिन के लागातार 6 सीजन हर साल रिलीज किया। जिसमें से नागिन के आखिरी सीजन यानि नागिन 6 में नागिन के किरदार में बिग बॉस विनर व टीवी की सबसे हॉट बहू तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी। इस सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। तो वहीं अब दर्शकों को नागिन 7 (Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार हैं। आज हम नागिन 7 (Naagin 7) के बजट के बारे में बात करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं नागिन 7 को बनाने के लिए कितने करोड़ खर्च कर ही हैं एकता कपूर

नागिन 7 बजट Naagin 7 Budget In Hindi)-

एकता कपूर के शो नागिन 7 (Naagin 7) का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है और लगातार इस शो के रिलीज डेट में देरी हो रही है। लेकिन नागिन 7 का इंतजार कर रहे है दर्शकों के लिए खुशखबरी है, बता दे कि नागिन 7 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। और एकता कपूर नागिन 7 को हर बार की तुलना में इस बार ज्यादा सुपर-डुपर हिट बनाने की कोशिश कर रही हैं। यही वजह है कि एकता कपूर नागिन 7 (Naagin 7) को बनाने के लिए करोड़ों रूपए खर्च कर रही हैं। खबरों कि माने तो एकता कपूर (Ekta Kapoor) नागिन 7 को बनाने के लिए 270 से 320 करोड़ रूपए तक का भारी बजट खर्च कर रही हैं। लेकिन एकता कपूर ने अभी तक नागिन 7 के बजट के बारे में किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया है।

Kalki 2898 AD ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिए आज तक के सारे रिकॉर्ड

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बता दे कि नागिन 7 (Naagin 7) की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। क्योंकि नागिन 7 के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरे सामने आई थी। लेकिन नागिन 7 कब कलर्स टीवी पर आएगा। इसके बारे में मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 जुलाई 2024 (Naagin 7 Kab Aayega) के अंत तक कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जा सकता है।

नागिन 7 कास्ट ( Naagin 7 Cast)-

King Movie Villain: शाहरूख खान सुहाना खान की फिल्म किंग में विलेन का किरदार निभाएंगे ये एक्टर

तो वहीं इस बार एकता कपूर के नागिन 7 (Cast Of Naagin 7) में नागिन के किरदार में टीवी की रोबोट बहू यानि रिद्धिमा पंडित नजर आने वाली हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story