×

Naagin 7 की रिलीज डेट में क्यों हो रही है देरी, जानिए इसके पीछे की वजह

Naagin 7 Release Date Update: एकता कपूर का बहुचर्चित शो Naagin के सातवें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, चलिए जानते हैं कि क्यों हो रही है देरी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 Jun 2024 2:51 PM GMT
Naagin 7 Release Date Cast Story And Episode Latest News
X

Naagin 7 Update 

Naagin 7 Update: नागिन कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक हैं। एकता कपूर ने नागिन के पहले सीजन की शुरूआत 1 नवंबर 2015 में किया था। जिसमें नागिन के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनी रॉय नजर आई थी। एकता कपूर का ये सीरियल सुपर-डुपर हिट रहा। जिसके बाद एकता कपूर ने नागिन के लागातार 6 सीजन हर साल रिलीज किया। ज। तो वहीं अब दर्शकों को नागिन 7 (Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार हैं। चलिए जानते हैं कबतक रिलीज किया जाएगा कलर्स टीवी पर नागिन 7 (Naagin 7 Release Date) और क्यों हो रही है नागिन 7 के रिलीज डेट में इतनी देरी

नागिन 7 की रिलीज डेट में क्यों हो रही देरी (Naagin 7 Update In Hindi)-

एकता कपूर के शो Naagin 7 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। दर्शक जानना चाहते हैं कि कब रिलीज होगा, एकता कपूर का बहुचर्चित शो Naagin का 7वॉ सीजन, चलिए जानते हैं कि क्यों हो रही हैं। नागिन 7 के रिलीज डेट में देरी, खबरों कि मानें तो नागिन 7 के रिलीज डेट में देरी के पीछे की वजह है, नागिन का चुनाव करना एकता कपूर के शो Naagin के अगले सीजन का दर्शकों को इसलिए भी इंतजार रहता है क्योंकि वो हर बार उत्साहित होते हैं और जानना चाहते हैं कि इस बार कौन-सी एक्ट्रेस नागिन के रूप में नजर आएगी। यही वजह है कि एकता कपूर Naagin के चुनाव में जल्दीबाजी नहीं दिखाना चाहती हैं। वो हर बार कि तरह इस बार भी एक ऐसी एक्ट्रेस को नागिन बनाना चाहती हैं। जो नागिन के रोल के लिए एकदम परफेक्ट हो और दर्शकों को पसंद आए।

एकता कपूर के शो Naagin में हर बार एक से ज्यादा नागिन होती हैं। जिसमें एक मुख्य किरदार में तो वहीं दूसरी सह-कलाकार, इसके अलावा एकता कपूर को Naagin 7 के लिए सही कहानी का ना मिल पाना भी इसके पीछे की वजह मानी जा रही है। क्योंकि एकता कपूर अपने शो Naagin 7 को हर बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा धमाकेदार बनाना चाहती हैं। यही वजह है कि अभी तक एकता कपूर के शो Naagin 7 में देरी हो रही है।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बता दे कि नागिन 7 (Naagin 7) की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। क्योंकि नागिन 7 के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरे सामने आई थी। लेकिन नागिन 7 कब कलर्स टीवी पर आएगा। इसके बारे में मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 जुलाई 2024 (Naagin 7 Kab Aayega) के अंत तक कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जा सकता है।

किस पर बेस्ड होगी 'नागिन 7' की कहानी? (Naagin 7 Story In Hindi )

खबरों की मानें, तो 'नागिन 7' (Naagin 7) की कहानी इस बार फिल्म 'नगिना' से प्रेरित बताई जा रही है। वहीं, रिद्धिमा पंडित का रोल इस बार बेहद हटकर और खास होने वाला है। नागिन के पिछले सभी सीजन में ज्यादातर सेम स्टोरी दिखाई गई है। इसलिए मेकर्स ने इस बार कहानी को पहले सीजन से अलग और खास बनाने का प्लान किया है। खैर, अब देखना यह होगा कि क्या अलग कहानी और नया चेहरा दर्शकों का दिल जीता पाएगा या नहीं?

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story