×

Naagin 7 Promo: नागिन 7 का नया प्रोमो जारी,टीवी की ये फेमस बहु बनी नागिन

Naagin 7 Promo Release : एकता कपूर के शो नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ये खुलासा हो गया है कि एकता कपूर के शो नागिन 7 में कौन एक्ट्रेस बनेगी नागिन

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 Jun 2024 12:16 PM GMT (Updated on: 21 Jun 2024 12:59 PM GMT)
Naagin 7 Promo: नागिन 7 का नया प्रोमो जारी,टीवी की ये फेमस बहु बनी नागिन
X

Naagin 7 Update: नागिन कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक हैं। एकता कपूर ने नागिन के पहले सीजन की शुरूआत 1 नवंबर 2015 में किया था। जिसमें नागिन के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनी रॉय नजर आई थी। एकता कपूर का ये सीरियल सुपर-डुपर हिट रहा। जिसके बाद एकता कपूर ने नागिन के लागातार 6 सीजन हर साल रिलीज किया। जिसमें से नागिन के आखिरी सीजन यानि नागिन 6 में नागिन के किरदार में बिग बॉस विनर व टीवी की सबसे हॉट बहू तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी। इस सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। तो वहीं अब दर्शकों को नागिन 7 (Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार हैं। नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें नागिन का चेहरा रिवील किया गया है। चलिए जानते हैं कबतक रिलीज किया जाएगा कलर्स टीवी पर नागिन 7 (Naagin 7 Release Date) और कौन-सी एक्ट्रेस बनेगी इस बार नागिन

नागिन 7 प्रोमो जारी ( Naagin 7 Promo Out In Hindi)-

एकता कपूर के शो नागिन 7 (Naagin 7) का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है और लगातार इस शो के रिलीज डेट में देरी हो रही है। तो वहीं इस बार नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस मुख्य किरदार में नजर आएगी। इसका भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा इस समय सोशल मीडिया पर नागिन 7 का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट ईशा मालविया नजर आ रही हैं। जो कि नागिन के अवतार में हैं। तो वहीं इस प्रोमों (Naagin 7 Promo) में ईशा मालविया नागिन 7 (Naagin 7 Cast) की लीड एक्ट्रेस यानि रियल नागिन से बदला लेने की बात कर रही हैं। लीड एक्ट्रेस के तौर पर रिद्धिमा पंडित नजर आ रही हैं। जिनकी तस्वीर एक दीवार पर लगी हुई हैं। हम ये दावा नहीं करते हैं कि ये प्रोमो एकता कपूर या कलर्स द्वारा जारी किया गया है। क्योंकि अभी तक एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बता दे कि नागिन 7 (Naagin 7) की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। क्योंकि नागिन 7 के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरे सामने आई थी। लेकिन नागिन 7 कब कलर्स टीवी पर आएगा। इसके बारे में मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 जुलाई 2024 (Naagin 7 Kab Aayega) के अंत तक कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जा सकता है।

Lucknow News: फ्लाइट में महिला यात्री ने किया हंगामा, रोकने पर सुरक्षाकर्मी के हाथ में दांत से काटा

नागिन 7 कास्ट ( Naagin 7 Cast)

तो वहीं इस बार एकता कपूर के नागिन 7 (Cast Of Naagin 7) में नागिन के किरदार में टीवी की रोबोट बहू यानि रिद्धिमा पंडित नजर आने वाली हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story