Naagin 7 Update: नागिन 7 के लिए इन एक्टर्स ने दिया ऑडिशन, जानिए किसका नाम हुआ फाइनल

Naagin 7 Cast Name: नागिन 7 का इंतजार हर किसी को काफी बेसब्री से है क्योंकि नागिन 7 की एनाउंसमेंट काफी पहले ही कर दी गई है,चलिए जानते हैं नागिन 7 के कास्ट के बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 July 2024 11:07 AM GMT (Updated on: 13 July 2024 1:55 PM GMT)
Naagin 7 Cast, Release Date
X

Naagin 7 Update

Naagin 7 Update: हर साल की तरह इस साल भी दर्शकों को एकता कपूर के सबसे फेमस शो Naagin 7 का बेसब्री से इंतजार है। Naagin 7 का अनॉउंसमेंट एकता कपूर ने Naagin 6 के अंत में ही कर दिया था। जब तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने दर्शकों को बताया था कि आएगी एक शक्तिशाली नागिन आएगी। जिसका इशारा Naagin 7 की तरफ था। उसके बाद से हर रोज दर्शकों को Naagin 7 से जुड़े ताजा अपडेट के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। दर्शक जानना चाहते हैं कि इस बार Naagin 7 में कौन-सी एक्ट्रेस को नागिन के किरदार में वो देख पाएंगे। क्योंकि एकता कपूर के सीरियल नागिन के हर एक सीरीज में अलग-अलग एक्ट्रेस को नागिन के किरदार में देखा गया है। चलिए जानते हैं इस बार Naagin 7 के लिए एकता कपूर ने कौन-कौन सी एक्ट्रेस का ऑडिशन लिया है।

नागिन सीजन 7 में कौन है मुख्य किरदार में (Naagin 7 Cast In Hindi)-

एकता कपूर के नागिन सीरियल की जब शुरूआत हुई थी। तब उस समय नागिन के किरदार में मौनी रॉय नजर आई थी। जिनके साथ अर्जुन बिजलानी मुख्य किरदार में थे। मौनी और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। तो वहीं नागिन के आखिरी सीजन यानि Naagin 6 में मुख्य किरदार में Tejasswi Prakash और सिम्बा नागपाल, प्रतीक सहजपाल, श्रेय मित्तल और वत्सल सेठ नजर आएं थे। तो वहीं अब दर्शकों नागिन 7 के मुख्य किरदारों के बारे में जानना हैं। दर्शक जानना चाहते हैं कि नागिन 7 में नागिन के किरदार में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएगी।

बता दे कि नागिन 7 में नागिन के किरदार के लिए सबसे पहला नाम Priyanka Chahar Chaudhary का आया था। जिनकी कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके बाद सुबुंल तौकीर, फिर शिवांगी जोशी, निमृत कौर, अंकिता लोखंडे, आयशा सिंह व ईशा मालविया का लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर ने अपने शो नागिन 7 के लिए मुख्य एक्ट्रेस का नाम फाइनल कर लिया है। वो कोई और नहीं बल्कि इस समय भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जिनकी शादी की अफवाहे तेज हो रही है वो एक्ट्रेस है यानि रिद्धिमा पंडित का नाम सामने आया है।

क्या रिद्धिमा पंडित नागिन 7 में नागिन बनेंगी (Is Ridhima Pandit In Naagin 7)-

जब रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit Naagin 7) से इसके बारे में पूछा गया कि क्या वो एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) का हिस्सा बनेंगी। तब इसपर रिद्धिमा पंडित ने किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया। तो वहीं एकता कपूर ने भी अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि नागिन 7 में रिद्धिमा पंडित नजर आएंगी।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का इंतजार कर रहे है, दर्शकों को बता दे कि एकता कपूर का शो नागिन 7 कब शुरू होगा। इसको लेकर किसी प्रकार की जानकारी अभी मेकर्स द्वारा नहीं साझा की गई है। लेकिन इतना कह सकते हैं कि नागिन 7 बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के पहले (Naagin 7 Kab Aayega) कलर्स टीवी पर आ सकता है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story