Naagin 7 Actress: प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा इस एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया नागिन के लिए

Naagin 7 Cast Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के बाद इस एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है, पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Published on: 12 Sep 2024 5:54 AM GMT
Naagin 7 Actress Update
X

Naagin 7 Cast Update 

Naagin 7 Update: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) का फैंस का बेसब्री से इंतजार है। ये कलर्स टीवी का सबसे चर्चित टीवी सीरियल है। Naagin 7 कब आएगा इससे ज्यादा चर्चा इस चीज की है कि Naagin 7 में इस बार कौन-सी एक्ट्रेस मुख्य किरदार में नजर आएगी। काफी समय से एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब जाकर एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है।

नागिन 7 की कास्ट पर आया अपडेट (Naagin 7 Cast Update)-

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7 Actress) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। नागिन सीजन 6 (Naagin Season 6) के अंत में ही नागिन 7 (Naagin 7) के बारे में अनॉउंसमेंट कर दिया गया था। जिसके बाद से दर्शक नागिन 7 (Naagin 7) का इंतजार कर रहे हैं। नागिन एकता कपूर का सबसे फेमस टीवी सीरियल है। काफी लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस टीवी सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर Priyanka Chahar Choudhary के कई सारे पोस्टर और वीडियो भी फैंस ने शेयर किया है।

लेकिन Priyanka Chahar Choudhary ने अपने द्वारा दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि उनको Naagin 7 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। और नाहि वो Naagin 7 कर रही हैं। वो आने वाले समय में अन्य प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। लेकिन वो नागिन सीजन 7 (Naagin Season 7) नहीं होगा।


तो वहीं अब जाकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7(Naagin 7) में मुख्य भूमिका के लिए बालिक बहु फेम एक्ट्रेस अविका गौर को अप्रोच किया गया है। अब ये खबर कितनी सही है ये तो अविका गौर ही बता सकती हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story