×

Naagin 7: होली के शुभ अवसर पर एकता कपूर ने बताया नागिन 7 में लीड रोल में होंगे ये मशहूर कपल देखें

Naagin 7 Cast: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 में कौन होगा लीड रोल में होली पर खुद बताया एकता कपूर ने वायरल वीडियो देखें

Shikha Tiwari
Published on: 15 March 2025 8:06 AM IST (Updated on: 15 March 2025 8:13 AM IST)
Naagin 7 Tejasswi Prakash Karan Kundra
X

Naagin 7 Cast Update By Ekta Kapoor (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। जिसके बारे में खुद एकता कपूर ये बता चुकी हैं कि वो नागिन का नया सीजन यानि Naagin 7 जल्द ही टीवी पर लाने के विचार में हैं। लेकिन एकता कपूर ने ये नहीं बताया कि नागिन सीजन 7 कब टीवी पर आएगा और इस बार एकता कपूर नागिन 7 (Naagin 7) में किस एक्ट्रेस को कास्ट कर रही हैं। इन सबके बीच एकता कपूर का होली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एकता कपूर Naagin 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं उसपर हिंट देती हुई नजर आ रही हैं।

नागिन 7 में कौन है बताया एकता कपूर ने (Naagin 7 Cast Update By Ekta Kapoor)-

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 (Naagin 7) कब आएगा। इससे ज्यादा दर्शकों को इसका इंतजार है कि इस बार Naagin 7 में कौन-सी एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आने वाली है। जिसके लिए सोशल मीडिया पर कई सारे नाम चर्चाओं में रहे हैं। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालविया, आयशा खान, अविका गौर, रिद्धिमा पंडित और अन्य एक्ट्रेस लेकिन इनमें से कुछ एक्ट्रेस ने पहले ही ये क्लियर कर दिया की उनके पास नागिन की टीम की तरफ से किसी प्रकार का ऑफर नहीं आया है। और ये सिर्फ अफवाहें हैं। यदि उनको ऑफर मिलेगा तो वो Naagin 7 में काम करना पसंद करेंगी।

तो वहीं कल होली के अवसर पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने टीवी सेलब्स और अन्य सितारों के साथ होली सेलिब्रेट किया। जहाँ पर एकता कपूर ने Naagin 7 के बारे में भी चर्चा किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एकता कपूर Naagin 6 में नागिन की भूमिका निभा चुकी Tejasswi Prakash से पूछती हैं कि क्या वो नागिन 7 करेंगी। जिसपर तेजस्वी भी कहती हैं कि हाँ, उसके बाद वहाँ मौजूद करण कुंद्रा से भी सवाल पूछती हैं जिसपर वो भी हामी भरते हैं। तो वही अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि इस बार Naagin 7 में मेल नागिन होगा। जैसा कि आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।


क्या एक बार फिर से एकता कपूर Naagin 6 की कास्ट को ही Naagin 7 में वापस लाएंगी। या फिर ये सिर्फ एक मजाक था, इसके बारे में तो एकता कपूर ही बता सकती हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story