×

Naagin 7 में ईशा मालविया नहीं ये एक्ट्रेस निभा सकती हैं नागिन का किरदार

Naagin 7 Cast Update: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 में नजर आ सकती हैं शो की पुरानी कास्ट

Shikha Tiwari
Published on: 22 March 2025 8:00 AM IST (Updated on: 22 March 2025 8:00 AM IST)
Naagin 7 Cast
X

Naagin 7 Cast Update (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Cast Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) का दर्शक पिछले दो सालों से इंतजार कर रहे हैं। नागिन का आखिरी सीजन Naagin 6 जिसमें तेजस्विनी प्रकाश लीड रोल में थी। टीवी पर 2023 में प्रसारित किया गया था। जिसके बाद अनॉउंस किया गया कि नागिन का अगला सीजन यानि Naagin 7 जल्द ही आएगा। और इस बार की नागिन हर बार की नागिन से ज्यादा शक्तिशाली होगी। कुछ समय पहले एकता कपूर ने भी अपनी टीम के साथ Naagin Season 7 पर अपडेट दिया था। उसके बाद रिपोर्ट्स आई कि Naagin 7 का प्रोमो महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन महाशिवरात्रि आकर चली गई एकता कपूर ने नागिन का ना तो प्रोमो जारी किया ना ही कब आएगा या उनके शो की नई नागिन कौन होगी इसपर अपडेट दिया। अब जाकर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो नागिन 7 की कास्ट पर अपडेट आया है।

नागिन सीजन 7 में नजर आ सकती हैं ये एक्ट्रेस (Naagin 7 Actress)-

काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि नागिन सीजन 7 में ईशा मालविया लीड रोल में नजर आएंगी। तो वहीं दूसरी तरफ होली के अवसर पर एकता कपूर ने तेजस्वी प्रकाश से कहा कि वो उनका अगला शो नागिन सीजन 7 करेंगी। जिसपर तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि वो जरूर Naagin 7 करेंगी। उनके साथ मौजूद करन कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी ने भी नागिन सीजन 7 करने पर हामी भरी तो वहीं इन सबके बीच मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार दर्शक चाहते हैं कि Naagin 7 में वो नागिन टीवी सीरियल के पहले सीजन की नागिन अदा खान को नागिन के किरदार में देखें क्योंकि उन्होंने नागिन का किरदार बहुत अच्छे से प्ले किया था। इस बार उनको पॉजीटिव रोल दिया जाए।


अब एकता कपूर फैंस की इन मांगो को पूरा करती हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। क्योंकि अभी तक एकता कपूर ने Naagin 7 की लीड एक्ट्रेस के बारे में किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story