×

Naagin 7 Hero: नागिन 7 में नागराज की भूमिका में नजर आएगा टीवी ये फेमस स्टार

Naagin 7 Cast: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 में नागराज की भूमिका में नजर आ सकता है ये एक्टर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 20 Feb 2025 7:30 AM IST (Updated on: 20 Feb 2025 7:31 AM IST)
Naagin 7 Cast
X

Naagin 7 Actor Update (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Update: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। आज से नहीं 2023 से दर्शकों को एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 का इंतजार है। नागिन 7 को लेकर हर रोज अपडेट आता रहता है। तो वहीं एकता कपूर ने अभी तक ये नहीं बताया है कि उनके टीवी सीरियल नागिन 7 में कौन-से एक्टर और एक्ट्रेस नजर आएंगे। लेकिन इन सबके बावजूद भी सोशल मीडिया पर नागिन 7 की कास्ट पर अपडेट आता रहता है। चलिए जानते हैं नागिन सीजन 7 में किन-किन एक्टर का नाम आगे चल रहा है लीड रोल निभाने के लिए

नागिन सीजन 7 में नागराज का किरदार कौन निभा सकता है (Naagin 7 Lead Actor)-

नागिन सीजन 7 के बारे में खुद एकता कपूर ने अपने एक वीडियो में बताया था कि उनका सुपरनैचुरल शो नागिन 7 इस साल टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। लेकिन एकता कपूर ने नागिन की कास्ट पर किसी प्रकार का अपडेट नहीं दिया था। फिर भी सोशल मीडिया पर नागिन 7 में कौन-से एक्टर और एक्ट्रेस नजर आएंगे। इसपर हर रोज अपडेट आता रहता है। कुछ समय पहले नागिन 7 को लेकर खबर आई थी कि ईशा मालविया को नागिन की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है।


तो वहीं अब खबर आ रही है कि नागिन 7 में लीड एक्टर के लिए बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के नाम के भी चर्चे हो रहे हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो नागिन 7 के निर्माता ही बता सकते हैं।

नागिन 7 के बारे में कहा जा रहा है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर एकता कपूर नागिन 7 के प्रोमों को रिलीज कर सकती हैं। तो वहीं इस दिन पता चल जाएगा कि नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस और एक्टर लीड रोल में है।



Admin 2

Admin 2

Next Story