TRENDING TAGS :
Naagin 7: नागिन का अंतिम अध्याय नागिन 7 का पोस्टर हुआ वायरल, ये एक्ट्रेस बनी नागिन
Naagin 7 Poster: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 का पोस्टर हुआ सोशल मीडिया पर वायरल ये एक्ट्रेस आई लीड रोल में नजर
Naagin 7 Poster (Image Credit- Social Media)
Naagin 7 Update: एकता कपूर टीवी जगत की सबसे प्रसिद्ध निर्माताओं में से एक हैं, उनका कोई भी टीवी सीरियल हो वो हमेशा टीआरपी लिस्ट में शामिल रहता है। जो सालों साल चलता रहता है लेकिन एकता कपूर का एकमात्र ऐसा टीवी सीरियल है जिसका हर साल एक नया सीजन आता रहता है। जोकि सुपरनैचुरल कहानी पर आधारित है, जिसमें हर साल एक नई एक्ट्रेस नागिन की भूमिका में नजर आती है। जिसके अबतक कुल 6 सीजन आ चुके हैं नागिन के 6वें सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने नागिन की भूमिका में नजर आई थी। तो वहीं अब दर्शकों को नागिन 7(Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार है। इन सबके बीच नागिन 7 की कास्ट और प्रोमों को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आता रहता है।
नागिन सीजन 7 की कास्ट पर आया अपडेट (Naagin 7 Cast Update)-
नागिन 7 को लेकर हर रोज सोशल मीडिया पर कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। कुछ समय पहले खबरें आई की नागिन 7 (Naagin 7) के लिए कास्ट को फाइनल कर लिया गया है। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालविया और विवियन डीसेना को साइन किया गया है। लेकिन बाद में प्रियंका चाहर चौधरी ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। तो वहीं अब एक बार फिर से ये दावा किया जा रहा है कि Naagin 7 के लिए जेनिफर विंगेट को साइन किया गया है। जिनकी पोस्टर और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दे कि ये सारी तस्वीरें और वीडियो फैंस द्वारा एडिट किए गए हैं। एकता कपूर द्वारा अभी तक Naagin 7 की कास्ट या प्रोमों को लेकर किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है।
क्या महाशिवरात्रि पर आएगा नागिन 7 का प्रोमों (Is Naagin 7 Promo Out Maha Shivratri)-
तो वहीं कुछ समय पहले खबर आई थी कि एकता कपूर नागिन 7 का प्रोमों या टीजर महाशिवरात्रि के खास अवसर पर यानि 26 फरवरी 2025 को रिलीज कर सकती हैं। जिसके बाद से Naagin 7 का इंतजार कर रहे फऐंस को महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार है। अब देखने लायक होगा कि क्या एकता कपूर नागिन 7 का टीजर या प्रोमों महाशिवरात्रि के अवसपर पर रिलीज करती हैं।