Naagin 7 Teaser: नागिन 7 के टीजर का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, जाने कब आएगा इसका टीजर

Naagin 7 Teaser Release Date: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का टीजर कब रिलीज किया जाएगा, फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

Shikha Tiwari
Published on: 14 Sep 2024 2:34 AM GMT
Naagin 7 Teaser
X

Naagin 7 Teaser Release Date

Naagin 7 Update: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। हर साल अब तक नागिन का अगला सीजन कलर्स टीवी पर रिलीज कर दिया जाता था। लेकिन इस साल अभी तक एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) को लेकर किसी प्रकार का अपडेट सामने नहीं आया है। तो वहीं अब दर्शक एकता कपूर से पूछ रहे हैं कि नागिन 7 का टीजर कब आएगा।

नागिन 7 का टीजर कब आएगा (Naagin 7 Teaser Release Date In Hindi)-

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) के बारे में बहुत पहले ही घोषणा कर दी थी। जब नागिन 6 का आखिरी एपिसोड आया था। उसके अंत में एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7) का एक प्रोमो जारी किया था। जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने बताया था कि नागिन का अगला सीजन जरूर आएगा। और नागिन अपना बदला लेगी। तो वहीं उसके बाद ऐसी खबरें आई थी कि एकता कपूर का शो नागिन 7 अक्टूबर महीने में ऑन एयर किया जाएगा। लेकिन अभी तक एकता कपूर ने इसको लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की है।

लेकिन एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट पर ये कंफर्म कर दिया था। कि एकता कपूर का नागिन सीजन 7 (Naagin 7) आएगा जरूर लेकिन कब आएगा ये अभी तक पता नहीं चला है। खबरों कि माने तो नागिन सीजन 7 अगले साल (Naagin 7 Release Date) तक कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है। तो वहीं इसका टीजर इस साल के अंत तक यानि कलर्स टीवी या जियो टीवी पर जारी किया जाएगा।

नागिन 7 में नागिन कौन है (Naagin 7 Cast In Hindi)-

अभी तो एकता कपूर ने नागिन 7 के कास्ट के बारे में भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की हैं। कि इस बार नागिन 7 में नागिन का किरदार कौन-सी एक्ट्रेस निभा रही हैं। लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी, सना मकबूल, रिद्धिमा पंडित, ईशा मालविया, आएशा सिंह के नाम काफी ज्यादा चर्चाओं में छाए हुए हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story