×

Naagin 7: एकता कपूर के शो 'नागिन 7' को इन एक्ट्रेसेस ने मारी लात

Naagin 7: 'नागिन' के सातवें सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं 'नागिन 7' को करने के लिए कई एक्ट्रेसेस मना कर चुकी हैं।

Ruchi Jha
Report Ruchi Jha
Published on: 27 April 2024 12:30 PM GMT (Updated on: 27 April 2024 12:30 PM GMT)
Naagin 7
X

Naagin 7 (Image Credit: Social Media)

Naagin 7: टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो 'नागिन 7' (Naagin 7) के ऑनएयर होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'नागिन 7' को लेकर लगातार अपडेट्स आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि मेकर्स 'नागिन 7' के लिए अब तक कई एक्ट्रेसेस से बात कर चुके हैं। लेकिन लगता है मेकर्स की बात बन नहीं पा रही है। बताया गया था कि 'नागिन 7' के लिए पहले प्रियंका चाहर चौधरी को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने ने भी इस शो को करने से मना कर दिया और सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि और भी कई मशहूर अभिनेत्रियां इस लिस्ट में शामिल हैं, जो एकता कपूर के शो Naagin 7 को लात मार चुकी हैं।

प्रिंयका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम प्रिंयका चाहर चौधरी का है। मेकर्स ने प्रियंका को 'नागिन 7' के लिए अप्रोच किया था, लेकिन अपने अन्य प्रोजेक्ट्स के कारण उन्होंने इस शो को करने से इंकार कर दिया है।


अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

एकता कपूर ने 'नागिन 7' के लिए अंकिता लोखंडे को भी अप्रोच किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इस शो को साइन करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि अंकिता इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रही हैं। जिस कारण वह कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं लेना चाहती हैं।


ईशा मालवीय (Isha Malviya)

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशा मालवीय को भी 'नागिन 7' ऑफर हुआ था। लेकिन अपने एक इंटरव्यू के दौरान ईशा मालवीय ने इस खबर को अफवाह बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि 'नागिन' के मेकर्स की तरह से उन्हें कोई ऑफर नहीं आया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो खुद ईशा मालवीय जानती होंगी।


आयशा सिंह (Ayesha Singh)

आयशा सिंह को भी एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर शो 'नागिन 7' ऑफर हुआ था। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस शो को रिजेक्ट कर दिया था। वहीं, जब इस बारे में आयशा सिंह से सवाल किया गया था, उन्होंने इस बारे में बात करने से साफ मना कर दिया था।


सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer)

सुंबुल तौकीर खान को 'बिग बॉस 16' खत्म होने के बाद 'नागिन 7' का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इस शो को रिजेक्ट कर दिया था। एक्ट्रेस सोनी टीवी के शो काव्या में नजर आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सुंबुल ने टीवी सीरियल 'काव्या' के लिए 'नागिन 7' को रिजेक्ट किया था।


निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia)

​रिपोर्ट्स के अनुसार, निमृत को भी 'नागिन 7' ऑफर हुआ था, लेकिन एक्ट्रेस ने इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। हालांकि, निमृत ने इस शो को करने से क्यों मना किया था। इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story