TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

कौन हैं Naga Chaitanya की गर्लफ्रेंड Sobhita Dhulipala, नागा चैतन्य से पहले इनको किया डेट

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Relationship: सामंथा रूथ प्रभु के एक्स पति और साउथ के स्टार नागा चैतन्य अपनी रिव्यूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला के साथ आए नजर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 4 Jun 2024 9:38 AM GMT (Updated on: 8 Aug 2024 4:08 AM GMT)
Naga Chaitanya Relationship Sobhita Dhulipala
X

Naga Chaitanya Relationship Sobhita Dhulipala

Naga Chaitanya Relationship Sobhita Dhulipala : समंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के बाद साउथ के हीरों नाग चैतन्य का लगातार नाम Sobhita Dhulipala के साथ जुड़ रहा था। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्तें पर किसी प्रकार की बात नहीं की लेकिन एक बार फिर से दोनों के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाऐं तेज हो चुकी हैं। बता दे कि नागा चैतन्य और शोबिता धूलिपाता एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार यूरोप में अपनी खूबसूरत छुट्टियों के लिए हालाँकि उन्होंने आधिकारित तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों अक्सर अपने विदेशी कारनामों के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा देते हैं। बता दे कि दोनों की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालाँकि अधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों अक्सर विदेशों में साथ में घूमते हुए नजर आए हैं। जिसकी वजह से इनके रिलेशनशिप की अफवाहें तेज होती गई है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उसमें शोबिता और नागा यूरोप में वाइन-टेस्टिंग सेशन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में शोबिता (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) को अनुभव का आनंद लेते हुए देखा जा सकता हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं नागा चैतन्य की गर्लफ्रेंड सोबिता धूलिपाता

कौन हैं नागा चैतन्य की गर्लफ्रेंड सोबिता धूलिपाता ( Who is Naga Chaitanya Girlfriend Sobhita Dhulipala In Hindi)-


नागा चैतन्य ने 2021 में अपनी पत्नी सामंथा रूथ प्रभु से अलग हो गए थे। दोनों ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की थी। और अलगाव के पीछे का कारण नहीं बताया था। नवंबर 2022 में शेफ सुरेंदर मोहन के साथ नागा चैतन्य की एक तस्वीर ऑनलाइन आई। जोकि लंदन की थी। फोटो में लोगों ने देखा कि बैकग्राउंड में बैठी महिला शोभिता (Sobhita Dhulipala) लग रही थी। बता दे कि शोभिता धुलिपाला का जन्म आंध्रप्रदेश के तेनाली में हुआ है। तो वहीं इनका घर विशाखापटनम में है। इन्होंने इकोनॉमिक्स में मास्टर्स किया हुआ है। शभिता धुलिपाला के पापा का नाम वेनुगोपाल राव है और माँ का नाम संता राव है। इनकी एक बहन है जो उनसे छोटी है और उसका नाम सामंथा है। शोभिता धुलिपाला ने साल 2013 में फेमिना मिस इंडिया अर्थ का टाइटल जीता था। इसी साल ये मिस इंडिया पीजेंट में दूसरे स्थान पर रही थी।

शोभिता थूलिपाता मूवी (Sobhita Dhulipala Movie And TV Shows)-


शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव 2.0 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये मूवी साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा ये सैफ अली खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। शोभिता धुलिपाला को प्राइम पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' से प्रसिद्धी मिली थी। इसके बाद अनिल कपूर की 'द नाइट मैनेजर' में नजर आई थी। तेलुगू फिल्म 'टिक्का गुडाचारी में भई काम किया है।

नागा चैतन्य से पहले शोभिता ने इन्हें किया डेट (Sobhita Dhulipala Relationship)-

शोभिता धुलिपाला का नाम नागा चैतन्य से पहले फैशन डिजाइनर और फैशन ब्रांड Huemn के को-फाउंडर प्रणव मिश्रा (Sobhita Dhulipala Ex Boyfriend) से जुड़ा था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story