×

Nana Patekar : क्या बीजेपी में शामिल होंगे नाना पाटेकर? चंद्रकांत पाटिल से भेंट की, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया

नाना पाटेकर और चंद्रकांत पाटिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में नाना पाटेकर चंद्रकांत से गले मिल रहे हैं।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 11 Jan 2022 1:05 PM GMT
Nana Patekar : क्या बीजेपी में शामिल होंगे नाना पाटेकर? चंद्रकांत पाटिल से भेंट की, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया
X

Nana Patekar : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) से मुलाकात की है। उनकी कुछ तस्वीरें चंद्रकांत पाटिल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया है। ये तस्वीरें चंद्रकांत पाटिल ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि उन्होंने कल पुणे में मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर से उनके आवास पर मुलाकात की।

भाजपा को वास्तव में नाना जैसे राष्ट्रवादी की जरूरत

चंद्रकांत पाटिल ने अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) को पुस्तक 'समाधान' उपहार के रूप में दी है। चंद्रकांत पाटिल का यह पोस्ट वायरल होने के बाद चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि नाना पाटेकर जल्द ही राजनीति में उतरेंगे। एक नेटीजन ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कहा, "मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले नाना पाटेकर बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं?" वहीं एक अन्य नेटीजन ने कहा कि भाजपा को वास्तव में नाना जैसे राष्ट्रवादी की जरूरत है। यह पहली बार नहीं है कि अभिनेता नाना पाटेकर को राजनीति का चेहरा माना जा रहा है। इससे पहले भी कई बार नाना को राजनीति से जोड़ा जा चुका है। क्रोनोलॉजी को देखा जाए, तो नाना अगर राजनीति में आते हैं, तो वो बीजेपी में ही शामिल होंगे।

ये बॉलीवुड अभिनेता बनें राजनेता

फिल्मी दुनिया का राजनीति से हमेशा गहरा संबंध रहा है। कई ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर के अंत में राजनीति की ओर रुख किया है। इस सूची में हेमा मालिनी, सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघन सिन्हा, राज बब्बर, जया बच्चन आदी का नाम शामिल है। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने वर्ष 2004 में आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रखा था। वो मथुरा से बीजेपी सांसद हैं। वहीं उनके बेटा सनी देओल भी बीजेपी के टिकट पर ही गुरदासपुर से सांसद हैं। अभिनेत्री जया बच्चन की बात करें, तो वो 2004 से चार कार्यकालों से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में संसद सदस्य रही हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story