×

भारत कुमार को दादा साहेब फाल्के तो शहंशाह को मिला 4th नेशनल अवॉर्ड

Newstrack
Published on: 4 May 2016 5:04 AM GMT
भारत कुमार को दादा साहेब फाल्के तो शहंशाह को मिला 4th नेशनल अवॉर्ड
X

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री योगदान के लिए मंगलवार को दिल्ली में 63 वे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिए गए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फिल्मों में योगदान के लिए कलाकारों को इस सम्मान से नवाजा। इस अवॉर्ड सेरेमनी में अमिताभ बच्चन को 4थां और कंगना रनौट को 3रा नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मनोज कुमार को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने मनोज कुमार को स्वर्ण कमल के साथ-साथ 10 लाख रुपए की राशि और शाॅल भी दिया। व्हील चेयर पर आए मनोज कुमार ने सम्मानित होने के बाद एक मूर्ति राष्ट्पति को तोहफे में दी। ये मूर्ति साईं बाबा की थी।

asd

मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति की फिल्मों के कारण भारत कुमार भी कहा जाता है। उन्होंने हरियाली और रास्ता, हिमालय की गोद में, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान और क्रांति जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।इस अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट फिल्म बाहुबली : द बिगनिंग के लिए डायरेक्टर एसएस राजामौली को सम्मानित किया गया। संजय लीला भंसाली को बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कल्की कोचलिन को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला।

gd

4 बार बने शहंशाह बेस्ट एक्टर

जिन सितारों को अवाॅर्ड मिले, उनके साथ कई अन्य लोग भी पहुंचे। अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और बेटी श्वेता नंदा भी पहुंचीं। कल्कि कोचलिन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर भी अवाॅर्ड सेरेमनी में पहुंचे। इरफान खान भी नजर अाए। अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। उन्हें इससे पहले 1990 में अग्निपथ, 2005 में ब्लैक, 2009 में फिल्म पा के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

teh

फिल्मों की क्वीन की झोली में 3 बार नेशनल अवॉर्ड

एक बार फिर फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। कंगना का ये तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। इससे पहले 2008 में फैशन के लिए वे बेस्ट सपोर्टिंग और 2015 में क्वीन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजी जा चुकी हैं। मंगलवार को हुई अवॉर्ड सेरेमनी में कंगना लैबनीज डिजाइनर जॉर्जेस चक्रा के पिंक-ऑफ व्हाइट ऑफ शोल्डर गाऊन में नजर आईं।

kangna

इस सेरेमनी में कंगना की बच्चन फैमिली के साथ स्पेशल केमेस्ट्री दिखीं। वे खुद उस जगह पहुंचीं जहां जया बच्चन, ऐश्वर्या और अभिषेक बैठे थे। कंगना ने ऐश्वर्या का हाथ चूमकर उन्हें विश किया। कंगना की सीट अमिताभ के पास ही थी। उन्होंने आते ही अमिताभ और उनके फैमिली मेंबर्स जया बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक को विश किया।

dfdfdfdf

भंसाली को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

भंसाली को पहली बार 2016 में बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। इससे पहले भंसाली के डायरेक्शन में बनी देवदास 2003 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट रही। ब्लैक 2005 की बेस्ट फीचर फिल्म रही। इसे भंसाली ने डायरेक्ट किया था। भंसाली के प्रोडक्शन वाली मैरी कॉम भी 2015 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट रही।dg;

भारत कुमार को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

78 साल के हो चुके मनोज कुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 1937 को एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार 1960 में पहली बार फिल्म 'कांच की गुड़िया' में लीड रोल में नजर आए थे। इसी दशक में उन्होंने 'पत्थर के सनम', 'साजन', 'सावन की घटा', 'पहचान' और 'आदमी' जैसी कई फिल्में की। 1965 में जब उन्होंने 'शहीद' की, तभी से लोगों के दिलों में उनकी हीरो की इमेज बन गई। 'उपकार' के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड दिया गया। 1992 में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री मिला।cfgg

इन्हें भी मिला नेशनल अवॉर्ड

दम लगा के हईशा को बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड तन्वी आजमी को बाजीराव मस्तानी के लिए मिला। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रर के लिए समुथिराकानी को विसाराणी के लिए, इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नीरज घायवन के फिल्म मसान के लिए,kabi

बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट के लिए बजरंगी भाईजान को, बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए रेमो डिसूजा को फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाना दीवानी मस्तानी के लिए, बेस्ट फीमेल सिंगर मोनाली ठाकुर को मोह मोह के धागे के लिए, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड सुदीप चटर्जी को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए दिया गया।kg

नेशनल अवॉर्ड के पहले बिग बी ने लिया आशीर्वाद

बिग बी का उनके बाबूजी के साथ प्रेम जगजाहिर है। अपने हर मौके पर अमिताभ अपने माता-पिता को याद करना नहीं भुलते है। नेशनल अवॉर्ड से पहले ट्विटर पर अपने पिता के फोटो साझा करते हुए उनको याद किया।

नोचे स्लाइड्स में देखिए नेशनल अवॉर्ड में को पहुंचे सेलिब्रेटीज की फोटोज

[su_slider source="media: 34233,34231,34228,34213,34216,34217,34212,34211,34210,34207,34206" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"]

Newstrack

Newstrack

Next Story