×

क्या कपिल शर्मा के शो पर हंसने से चलता है सिद्धू का घर, अगर हां, तो जानिए कितनी है कमाई?

By
Published on: 27 March 2017 10:19 AM GMT
क्या कपिल शर्मा के शो पर हंसने से चलता है सिद्धू का घर, अगर हां, तो जानिए कितनी है कमाई?
X

मुंबई: टेलीविज़न की दुनिया के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा तो आजकल कंट्रोवर्सी मे फंसे ही हुए हैं, वहीं शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। खबरें आ रही हैं की नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही सोनी टीवी पर आने वाले कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' को जल्द ही टाटा-बाय बोल देंगे। वह अब कपिल शर्मा के शो में जज नहीं बनेंगे लेकिन अब इन सभी खबरों पर खुद सिद्धू पाजी ने ठप्पा लगा दिया है। उन्होंने साफ़ नकार दिया है की वह शो छोड़ रहे हैं।

उनके शो ना छोड़ने को लेकर कहा जा रहा है कि इसी शो की वजह से उनका घर चल रहा है और खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इसे स्वीकार किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतने बड़े इंसान होने के बावजूद सिद्धू इस शो को नहीं छोड़ना चाहते हैं, तो आखिर उनकी कमाई कितनी है इस शो में? वैसे शो से होने वाली कमाई के बारे में उन्होंने कभी कोई इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की है।

आगे की स्लाइड में जानिए कितनी संपत्ति है नवजोत सिंह सिद्धू के पास

बताया जाता है कि नवजोत सिंह सिद्धू के पास 45.91 करोड़ रु. की संपत्ति है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2015-16 में उनकी सालाना आय 9 करोड़ 66 लाख रु. थी।

क्या-क्या है सामान:

-44 लाख रुपए की घड़ियां,

-30 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति,

-दो लैंड क्रूजर

-एक मिनी कूपर कार

-15 लाख रुपए के गहने, अंगूठियां

इन सबके अलावा सिद्धू जी सरकारी सदस्य हैं, जिसकी वजह से उनके ज़्यादातर खर्चे सरकार उठाती है अब आप जरा खुद ही सोचकर देखिए कि जिसके पास इतनी सारी संपत्ति हो, क्या उसके घर को चलाने के लिए रियलिटी शो की जरूरत है?

Next Story