×

Akshara Singh Navratri Song: भोजपुरी स्टार अक्षरा देवी माँ के रौद्र रूप में नजर आईं, नवरात्रि पर शेयर किया फर्स्ट लुक

Navratri Song: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल से अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसका नाम है 'चौसठ जोगीनिया माई।'

Shweta Srivastava
Published on: 27 Sep 2022 5:47 AM GMT
Navratri Song
X

Navratri Song (Image Credit-Social Media)

Akshara Singh Navratri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आजकल माता रानी की भक्ति में लीन हैं। बीते कल यानि नवरात्र के पहले दिन उन्होंने अपने फैंस के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमे वो अपने सभी फैंस को नवत्रात्रि की शुभकामनाएं देती नज़र आ रहीं थीं। साथ ही आज उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल से अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसका नाम है 'चौसठ जोगीनिया माई।' आइये जानते हैं क्या खास बात है अक्षरा सिंह के इस एल्बम में।

नवत्रात्रि में जहाँ हर कोई माता की भक्ति में लीं है वहीँ सेलेब्स पर भी भक्ति का रंग पूरी तरह से चढ़ा हुआ है और बात अगर भोजपुरी इंडस्ट्री की करे तो भोजपुरी स्टार्स हर त्यौहार पूरे जोश और मस्ती के साथ मानते दिख जाते हैं। चाहे सावन में शिव भक्ति हो गणेश उत्सव हो या अब नवत्रात्रि के ये पवन दिन। ऐसे में मल्टी टैलेंटेड स्टार अक्षरा सिंह ने अपने नए एल्बम 'चौसठ जोगीनिया माई' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमे वो माँ दुर्गा के अवतार में नज़र आ रहीं हैं साथ ही उन्होंने हांथों में त्रिशूल पकड़ा हुआ है।

अक्षरा सिंह के इस एल्बम का फर्स्ट लुक काफी अच्छा नज़र आ रहा है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी दिया है,और लिखा है,"मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक,जल्द ही आ रहा है मेरे चैनल अक्षरा सिंह ऑफिशियल पर। एक नया अवतार आउट अथक प्रयास इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी।" अक्षरा सिंह ने जो फोटो शेयर की है उसमे उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और माथे पर सिन्दूर लगाया हुआ है। तस्वीर में अक्षरा ने माता रानी का रौद्र रूप दिखाया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गया है जिसके लिरिक्स मनोज मतलबी के हैं,म्यूजिक शिशिर पांडेय का है।

फैंस इस म्यूजिक वीडियो और सांग के लिए काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं और उत्सुकता के साथ इसके रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। फिलहाल ये गाना किस दिन रिलीज़ होगा इस बारे में अक्षरा ने अभी कुछ नहीं बताया है लेकिन उम्मीद है की वो इसे एक दो दिन में ही रिलीज़ कर देंगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story