×

करोड़पति बनी नाजिया: पूरी दुनिया ने किया सलाम, हुईं KBC 12 की धुरंधर

नाजिया नसीम ने अपने खेल की शुरुआत बहुत अच्छी खेली। उन्होंने बिना लाइफलाइन के साथ सवाल का जवाब दिया। आपको बता दें कि यह 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दें पाई जिसकी वजह से यह करोड़पति बनने से चूक गई।

Newstrack
Published on: 12 Nov 2020 8:30 AM GMT
करोड़पति बनी नाजिया: पूरी दुनिया ने किया सलाम, हुईं KBC 12 की धुरंधर
X
करोड़पति बनी नाजिया: पूरी दुनिया ने किया सलाम, हुईं KBC 12 की धुरंधर

KBC 12 : सोनी टीवी पर आने वाला रिएलिटि शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 का यह शो दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है । आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति को उसका करोड़पति मिलते मिलते रह गया । बुधवार को केबीसी की कंटेस्टेंट नाजिया नसीम ने कमाल की पारी खेली है। आपको बता दें कि नाजिया नसीम रांची की रहने वाली है। यह दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर की पोस्ट पर नौकरी करती है। आपको बता दें कि नाजिया नसीम एक ऐसी कंटेस्टेंट है जिनको लेकर लोग अंदाजा लगा रहे थे इस बार की कौन बनेगा करोड़पति की विजेता बनकर जाएगी।

नाजिया नसीम ने की खेल की शुरुआत

नाजिया नसीम ने अपने खेल की शुरुआत बहुत अच्छी खेली। उन्होंने बिना लाइफलाइन के साथ सवाल का जवाब दिया। आपको बता दें कि यह 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दें पाई जिसकी वजह से यह करोड़पति बनने से चूक गई। महानायक अमिताभ बच्चन भी इनके खेल से काफी प्रभावित हुए। नाजिया करोड़पति के शो से 1करोड़ रुपए की धनराशि से इस खेल को जीत कर गई।

नाजिया नसीम ने की 1 करोड़ की जीत

नाजिया नसीम को जब पता चला की वह इस खेल से 1 करोड़ जीत गई है। इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। उन्होंने जीत का श्रेय अपने परिवार को दिया। और कहा कि उनकी माता उन्हें कौन बनेगा करोड़पति में खेलने के लिए हमेशा प्रेरित करती थी। उनकी माता का सपना था कि उनकी बेटी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जाए। आज वह अपनी जीत का श्रेय अपनी माता को देती है।

ये भी पढ़ें…सरकार का बड़ा दावा: इतने बेरोजगारों को दी नौकरी, शेयर किए ये आंकड़े

नाजिया नसीम ने खेल को अद्भुत बताया

केबीसी की कंटेस्टेंट ने कहा कि जो भी इस मंच से जीत हासिल करना चाहते हैं। उन्हें अपने इरादों को मजबूती से खड़ा करना चाहिए। उन्होंने अपनी कामयाबी को अद्भुत बताया। इसके साथ- साथ उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में कहा कि वह हॉट सीट पर बैठे लोगों का प्रोत्साहन बढ़ाते हैं। और बहुत नरमी से पेश आते हैं। वह इस शो में एक साधारण व्यक्ति की तरह आते हैं। नाजिया ने कहा कि वह जिस परिवार से आती है। वहां बहुत सी महिलाएं हैं जो उनका हमेशा प्रोत्साहन बढ़ाती है। नाजिया ने इस जीत से रांची का नाम बढ़ाया।

ये भी पढ़ें…टूटेगा विश्व रिकार्ड: 5 लाख 51 हजार दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, दिखेगा भव्य दृश्य

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story