×

पत्नी ने दिया शूटिंग के सेट पर ऐसा सरप्राइज कि सुनील शेट्टी रह गए हैरान

suman
Published on: 9 May 2017 5:12 AM GMT
पत्नी ने दिया शूटिंग के सेट पर ऐसा सरप्राइज कि सुनील शेट्टी रह गए हैरान
X

मुंबई: सुनील शेट्टी इन दिनों रियलिटी स्टंट शो इंडियाज असली चैंपियन..है दम की शूटिंग कर रहे हैं। इस वजह से इन दिनों वो काफी बिजी है और अपनी फैमिली से दूर है। ऐसे में उनकी पत्नी माना ने खुद उनको सेट पर जाकर सरप्राइज देने का काम किया। नए टीवी शो की शूटिंग के दौरान सेट पर जब पत्नी माना को सुनील ने देखा तो आश्चर्य में पड़ गए।



सुनील ने ट्वीट किया, जब पत्नी अचानक सेट पर पहुंचीं और इंडियाज असली चैंपियन, के बच्चों के दम को देखकर हैरत में पड़ गया! सुनील इस शो के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह 2014 की फिल्म द शौकीन्स में गेस्ट अपियरेंस के रोल में दिखे थे।



सुनील ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी वापसी पर, उनके इतने अच्छे स्वागत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आपके द्वारा इतने अच्छे स्वागत पर आभार जताने के लिए कहा उनके पास पर्याप्त शब्द नहीं है, लेकिन फिर भी शब्द ही हैं जो आभार जता सकते हैं-आपका धन्यवाद।

suman

suman

Next Story