×

Bhojpuri Latest Gana: 440 वोल्ट के झटके वाला भोजपुरी गाना, नीलकमल का ये सांग मचा रहा जबरदस्त धमाल

Bhojpuri Latest Gana 2023: भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह का भी भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में जलवा बरकरार है|नीलकमल सिंह की गिनती भोजपुरी सुपरस्टार्स में की जाती हैं और वह भी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 6 July 2023 12:40 PM GMT (Updated on: 6 July 2023 1:07 PM GMT)
Neelkamal Singh Bhojpuri Latest Gana 2023: भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह का भी भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में जलवा बरकरार है। नीलकमल सिंह की गिनती भोजपुरी सुपरस्टार्स में की जाती हैं और वह भी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं। नीलकमल सिंह भी जितनी शानदार एक्टिंग करते हैं, उतनी ही कमाल की उनकी आवाज है। जी हां!! वह अपने एक से एक धमाकेदार गाने लेकर आते हैं, जिसे सुनते ही दर्शक झूम उठते हैं। वहीं अब पूरे सोशल मीडिया पर उनके हालिया रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग "बलमुआ मारे लागल" की जमकर चर्चा हो रही है।

श्वेता शर्मा संग नीलकमल सिंह ने जमाया रंग

भोजपुरी सुपरस्टार नील कमल सिंह का हर गाना दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाता है। वहीं अब उनका नया गाना "बलमुआ मारे लागल" भी दर्शकों के बीच छा चुका है और हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। दर्शकों ने तो अभिनेता के गाने पर धड़ल्ले से रील भी बनाने में जुट गए हैं।

"बलमुआ मारे लागल" वीडियो सॉन्ग में नीलकमल संग भोजपुरी दिवा श्वेता शर्मा नजर आ रहीं हैं। नीलकमल सिंह संग श्वेता शर्मा की केमिस्ट्री देखते बन रही है। श्वेता शर्मा का डांस और एक्सप्रेशन बेहद कातिलाना है। दोनों की केमिस्ट्री गाने में इतनी शानदार लग रही है कि गाने को एक बार देखने से दर्शकों का मन ही नहीं भर रहा है, वह इसे बार-बार देखना पसंद कर रहें हैं।

सुपरहिट हुआ नीलकमल सिंह का यह गाना

नीलकमल सिंह और श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया यह वीडियो सॉन्ग "बलमुआ मारे लागल" सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल हो चुका है, क्योंकि इस गाने ने अभी से ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां!! रिलीज के महज 10 दिन के अंदर गाने को 9.1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बताते चलें कि इस धमाकेदार गाने को नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। इस गाने को आप सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story