Bhojpuri Bold Song: भोजपुरी की इस हसीना संग बारिश में नीलकमल ने किया खूब रोमांस, देखें वीडियो

Neelkamal Singh Bhojpuri Gana: नीलकमल सिंह का एक नया गाना "बरसात के मजा ला" अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, और इसे बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है|

Shivani Tiwari
Published on: 9 Aug 2024 10:57 AM GMT
Neelkamal Singh Bhojpuri Gana
X

Neelkamal Singh Bhojpuri Gana (Photo- Social Media)

Neelkamal Singh Bhojpuri Gana: भोजपुरी में आए दिन एक से एक धमाकेदार गाने रिलीज होते रहते हैं, जी हां! कभी पवन सिंह के गाने धमाल मचाते हैं तो कभी खेसारी लाल यादव के। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के अलावा भोजपुरी सुपरस्टार नीलकमल सिंह के गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं, नीलकमल सिंह का गाना तो विदेशों में भी खूब बजता है, जी हां! ये बात सच है। फिलहाल बता दें कि नीलकमल सिंह का एक नया गाना "बरसात के मजा ला" अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, और इसे बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, आइए आपको गाने का धांसू वीडियो दिखाते हैं।

बारिश में भोजपुरी हसीना संग नीलकमल का रोमांस (Neelkamal Singh Ka Naya Gana)

भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, क्योंकि एक्टिंग के साथ ही नीलकमल ने सिंगिंग में भी अपनी कमाल की छाप छोड़ी है। नीलकमल सिंह एक्टिंग तो करते ही हैं, साथ ही गाना भी गाते हैं, नीलकमल सिंह ने अब तक अपने कई म्यूजिक वीडियो के लिए अपनी आवाज दी है। इन सबके बीच आपको बता दें कि नीलकमल सिंह का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जो बहुत ही धमाकेदार है।


वैसे तो नीलकमल सिंह हर तीसरे चौथे दिन में अपना नया गाना रिलीज करते रहते हैं, लेकिन उनके जिस गाने की हम बात कर रहें हैं, वह जबरदस्त है। जी हां! "बरसात के मजा ला" गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने में नीलकमल सिंह भोजपुरी अभिनेत्री श्रृष्टि उत्तराखंडी संग रोमांस फरमाते दिख रहें हैं। नीलकमल सिंह और श्रृष्टि उत्तराखंडी के हाल ही में रिलीज हुए गाने में दोनों के रोमांस के साथ ही शानदार डांस परफॉर्मेंस भी देखने को मिल रही है।


गाने को मिल चुके हैं इतने व्यूज ( Neelkamal Singh New Romantic Song)

नीलकमल सिंह और श्रृष्टि उत्तराखंडी के गाने "बरसात के मजा ला" गाने की लिरिक्स सुशील कुमार सिंह ने लिखें हैं, म्यूजिक शुभम राज ने कंपोज किया है, जबकि गाने को आवाज नीलकमल सिंह ने ही दी है। कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story