×

Neeraj Chopra ढूढ़ रहे दुल्हनिया, आइये जानें ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का कैसा होगा हमसफर

Neeraj Chopra: इस समय नीरज चोपड़ा नेशनल क्रश बन गए हैं। इस बीच खबर आई हैं कि नीरज चोपड़ा शादी के लिए लड़की ढूढ़ रहे हैं। जी हां आपने सही सुना। तो चलिए जानते हैं आखिर नीरज चोपड़ा कैसी हमसफर चाहिए ।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 27 Sep 2021 3:19 PM GMT
Neeraj Chopra
X

नीरज चोपड़ा (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जब से नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता है उनके चाहने वालों की संख्या भी बढ़ गई हैं। इस समय नीरज नेशनल क्रश बन गए हैं। इस बीच खबर आई हैं कि नीरज चोपड़ा शादी के लिए लड़की ढूढ़ रहे हैं। जी हां आपने सही सुना। तो चलिए जानते हैं आखिर नीरज चोपड़ा कैसी लड़की चाहिए ।

बता दें कि टोक्यो में गोल्ड जीतने (Tokyo Olympics gold medal) के बाद से नीरज चोपड़ा की लड़कियों के बीच पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। मौजूदा समय में तमाम लड़कियां ख्वाहिश नीरज चोपड़ा से शादी करना हैं। लेकिन नीरज चोपड़ा शादी के लिए लड़की ढूढ़ रहे (Neeraj Chopra looking girl for marriage) हैं इस बात का खुलासा नीरज चोपड़ा रियलिटी शो डांस प्लस 6 के आने वाला एपिसोड में करते हुए दिखाए दिए हैं।

इस शो का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रियलिटी शो डांस प्लस 6 पर नीरज चोपड़ा स्पेशल गेस्ट के तौर पर आने वाले हैं। इस वायरल वीडियो में शो की जज शक्ति मोहन नीरज से प्रपोज करने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसपर नीरज उन्हें प्रपोज़ कर रहे हैं। लेकिन नीरज का प्रपोज करने का अंदाज बिल्कुल अलग दिख रहा है। जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं । तो चलिए देखते हैं आखिर किस तरह से नीरज शक्ति मोहन को प्रपोज कर रहे हैं।

नीरज चोपड़ा और शक्ति मोहन (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

कुछ इस अंदाज में नीरज चोपड़ा ने किया प्रपोज

वह शक्ति मोहन से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनका पहला प्यार जैवलीन हैं । मुझे खाना बनाने नहीं आता हैं । ना ही मैं आपको टाइम दे पाउंगा। नीरज का प्रपोज करने का स्टाइल देख शो को होस्ट कर रहे राघव खुद को रोक नहीं पाते हैं। कमेंट करते हुए कहते हैं कि भाई आपने तो गलत जगह पर जैवलीन फेंका है। इसके बाद वह मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। आपको बताते चलें कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले स्टार नीरज चोपड़ा के जिंदगी में काफी बदलाव आया हैं। वह कुछ दिन पहले ही कौन बनेगा करोड़पति में दिखे थे। जहां लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया।

Shweta

Shweta

Next Story