×

रणबीर-आलिया को लेकर मां नीतू सिंह का आया ऐसा रिएक्शन,अब क्या होगा!

suman
Published on: 24 March 2019 9:42 AM GMT
रणबीर-आलिया को लेकर मां नीतू सिंह का आया ऐसा रिएक्शन,अब क्या होगा!
X

जयपुर:रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर दिया। अवॉर्ड मिलते ही जहां आलिया ने अपनी विनिंग स्पीच में रणबीर को 'आई लव यू' कहा तो वहीं रणबीर ने भी अवॉर्ड जीतने की खुशी में आलिया को किस किया। इसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन दोनों की इस तस्वीर पर अब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का रिएक्शन सामने आया है। ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में स्टेज पर खड़े आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा। नीतू कपूर ने लिखा - 'यह खास पल हर तरह के तनाव को दूर कर देता है। तुम दोनों पर गर्व है। अवॉर्ड के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत खुश हूं।'

बार नहीं है कि नीतू कपूर ने इस तरह से इन दोनों की तस्वीर पर कमेंट किया हो। वह कई बार आलिया की तस्वीर पर कमेंट कर चुकी हैं। इस वक्त नीतू कपूर ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। ऋषि कपूर लंबे वक्त से बीमार चल रहे हैं और उनके इलाज के लिए ही नीतू उनके साथ हैं। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर की तबीयत में सुधार होते ही आलिया और रणबीर की शादी का आधिकारिक एलान हो सकता है।पोर्ट्स की मानें तो कपूर और भट्ट खानदान इन दोनों की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। इन दोनों के अफेयर की खबरें ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आने लगी थीं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। इस फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे। फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। जानकारी के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

suman

suman

Next Story