×

जल्द सजेगा नील नितिन मुकेश के सिर पर सेहरा, उदयपुर में मंगेतर संग लेंगे सात फेरे

By
Published on: 18 Dec 2016 5:46 AM GMT
जल्द सजेगा नील नितिन मुकेश के सिर पर सेहरा, उदयपुर में मंगेतर संग लेंगे सात फेरे
X

neil nitin mukesh

मुंबई: बॉलीवुड में शार्टकट रोमियो, प्लेयर्स और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों से पहचान बनाए वाले एक्टर नील नितिन मुकेश फरवरी 2017 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सात जन्मों के सात फेरे नील नितिन मुकेश अपनी मंगेतर रुक्मिणी सहाय के साथ उदयपुर में लेंगे। शादी की भव्य सेरेमनी रैडिसन ब्लू होटल में सात फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए कितने लोग होंगे शामिल

neil nitin mukesh

खबरों की माने तो नील नितिन मुकेश की फैमिली की ओर से इस शादी में केवल 500 चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। जिनमें कुछ खास रिलेटिव्स और फ्रेंड्स रहेंगे मेहंदी और संगीत सेरेमनी 8 फरवरी को रखी गई है।

आगे की स्लाइड में जानिए किस स्टाइल में होगी नील नितिन मुकेश की शादी

neil nitin mukesh

एक्टर नील नितिन मुकेश की शादी में राजस्थानी कल्चर की झलक देखने को मिलेगी। हाल ही में एक स्टेटमेंट में नील नितिन मुकेश ने कहा था कि 'अगर मुझे डिसीजन लेना होता, तो मैं अपनी शादी किसी मंदिर में करता। लेकिन यह फैसला हम दोनों के फैमिली वालों का है और एक आज्ञाकारी बेटा होने की वजह से मैंने इसे एक्सेप्ट किया है।'

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या कहा नील नितिन मुकेश ने

neil nitin mukesh

उदयपुर में शादी को लेकर नील नितिन मुकेश ने कहा कि उदयपुर में शादी होने से रुक्मिणी तीन दिनों तक अपनी फैमिली और रिलेटिव्स से अच्छे से मिल सकेंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए इस शादी से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें

neil nitin mukesh

बता दें कि नील वेटेरन सिंगर मुकेश के पोते और फेमस सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। शादी के रिसेप्शन की मेजबानी मुंबई में जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 17 फरवरी को होगी, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। नील नितिन मुकेश ने दसहरा के मौके पर जुहू के एक होटल में रुक्मिणी से सगाई की थी। तो आप भी तैयार हो जाइए नील नितिन मुकेश की शादी से जुड़ी इंट्रेस्टिंग फोटोज देखने के लिए।

आगे की स्लाइड में देखिए और भी बेहतरीन फोटोज

neil nitin mukesh

Next Story