×

'फिरकी' की शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले नील ने शेयर की ऐसी तस्वीर

By
Published on: 2 Sep 2017 4:11 AM GMT
फिरकी की शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले नील ने शेयर की ऐसी तस्वीर
X

मुंबई: अभिनेता नील नितिन मुकेश अपनी आगामी फिल्म 'फिरकी' की शूटिंग करने के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। उनकी पत्नी और उनके छोटे भाई भी उनके साथ गए हैं।

नील ने पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "फिरकी' की शूटिंग के लिए लंदन रवाना.. भाई नमन नितिन और पत्नी भी साथ हैं।"

यह भी पढ़ें: आफताब ने श्रीलंका में रॉयल अंदाज में पत्नी संग दोबारा रचाई शादी

नील ने पिछले महीने इस थ्रिलर फिल्म की पहली झलक जारी की थी।

अंकुश भट्ट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, के.के. मेनन, करण सिंह ग्रोवर और संदीपा धर भी हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड ‘क्वीन’ ने नहीं किया जोधा के ‘अकबर’ को माफ, बोलीं- माफी मांगे ऋतिक

नील निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'गोलमाल अगेन' में भी नजर आएंगे, जिसमें अजय देवगन, अरसद वारसी, श्रेयस तलपड़े, परिणीति चोपड़ा, तब्बू और कुणाल खेमू जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 'गोलमाल' श्रृंखला की चौथी फिल्म है।

यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया को नहीं पसंद आई लखनऊ की ‘एक बात’, तो यूं जताए जज्बात

-आईएएनएस

Next Story