×

Tudum 2023 Event: नेटफ्लिक्स फैन इवेंट में आलिया भट्ट के साथ-साथ सुहाना खान भी आएंगी नजर, जानें कब और कहां होगा ये इवेंट

Tudum 2023 Event: नेटफ्लिक्स देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां, नेटफ्लिक्स एक बार फिर 'फैन इवेंट टुडम' के साथ वापसी कर रहा है, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल होंगे। आइए आपको विस्तार से इसकी जानकारी देते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 2 Jun 2023 9:47 AM GMT
Tudum 2023 Event: नेटफ्लिक्स फैन इवेंट में आलिया भट्ट के साथ-साथ सुहाना खान भी आएंगी नजर, जानें कब और कहां होगा ये इवेंट
X
Tudum 2023 Event (Image Credit: Instagram)

Tudum 2023 Event: एक बार फिर 'नेटफ्लिक्स फैन इवेंट टुडम' अपने अगले राउंड के साथ लौट रहा है। इस साल यह इवेंट बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस साल इन इवेंट में आलिया भट्ट और सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज' भी शामिल होने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। आइए आपको इस इवेंट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सुहाना खान ने शेयर किया 'नेटफ्लिक्स फैन इवेंट टुडम' वीडियो

दरअसल, सुहाना ने नेटफ्लिक्स का एक ऑफिशियल वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ और आलिया भट्ट समेत कई हॉलीवुड स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आलिया भट्ट को भी देखा जा सकता है। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी अपनी टाइमलाइन पर अनाउंसमेंट वीडियो पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, “क्या आप तैयार हैं? साल की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट्स आपके सामने आ रही हैं और यह लाइव हो रहा है! 18 जून को नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर #TUDUM लाइव स्ट्रीम देखें।”

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

कब और कहां लाइव होगा 'TUDUM 2023 Event'

बता दें कि नेटफ्लिक्स का स्पेशल फैन इवेंट टुडम हजारों फैंस की मौजूदगी में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में भारतीय सितारों भी शिरकत करेंगे. टुडूम इवेंट 18 जून को नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव होगा। इस इवेंट में 'द आर्चीज' से खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी होंगे। इस बीच, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को भी रिप्रजेंट करेंगे।

बता दे कि बीते साल आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी और आर आर आर' जैसी शानदार फिल्में रिलीज हुई थी। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया ने हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का दादासाहेब फाल्के और जी सिनेमा अवॉर्ड 2023 भी जीता था। वहीं आलिया जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगीं। ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story