×

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी हसीना जोया खान ने लचकाई कमर, नीलकमल सिंह ने खाली किया नोटो के बैग

New Bhojpuri Video Song: भोजपुरी फिल्म एक्टर नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है और इनका ये नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग बेहद वायरल हो रहा है।

Anushka Rati
Published on: 5 Dec 2022 12:20 PM GMT
New Bhojpuri Video Song Kamayi Bahala Pani Me
X

New Bhojpuri Video Song Kamayi Bahala Pani Me (Image: Social Media)

New Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी फिल्म स्टार नीलकमल सिंह अपनी बेहतरीन सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। जब भोजपुरी सिंगर नीलकमल का कोई भी गाना रिलीज होता है तो वो इंटरनेट पर बवाल ही मचाता है। हिट्स ऑफ नीलकमल सोंग्स में एक से बढ़कर एक गाने शामिल हैं, जिसने इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहे हैं। इसी के साथ अब नीलकमल सिंह और एक्ट्रेस जोया खान का नए गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं। इस गाने का टाइटल 'कमाई बहाईला पानी में' रखा गया हैं। इनदोनों के इस गाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इतना ही नहीं ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।

देखिए ये नया भोजपुरी गाना...

इस नए भोजपुरी गाने के 'कमाई बहाईला पानी में' वीडियो को ब्लू बीट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में एक्टर नीलकमल और भोजपुरी एक्ट्रेस जोया खान के साथ शानदार डांस मूव्स और कैमिस्ट्री दिखा रहे हैं। इस गाने को अब तक चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस वीडियो सॉन्ग में नीलकमल सिंह का देसी स्टाइल देखने को मिल रहा है, जिसे हर कोई बेहद पसंद कर रहा है। इस नए भोजपुरी सॉन्ग में एक बार फिर से नीलकमल ने अपना नॉटी अंदाज दिखाया है। उनके इस चुलबुले अंदाज को देखकर हर कोई उनपर फिदा हो जाएगा। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस जोया खान ने भी अपनी कातिलाना एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स दिखाए हैं। इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ने सभी को अपना कायल बना दिया है। ये नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर 12वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में दोनों ही कलाकारों की कैमिस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है।

इससे पहले भी भोजपुरी फिल्म एक्टर नीलकमल सिंह का गाना 'तोहार चुम्मा हs टॉनिक' रिलीज किया गया था, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड होने लगा था। नीलकमल के इस गाने को एक ही दिन में डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने में भी दोनों आर्टिस्ट्स की कैमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story