×

लियाम पेन का नेक्स्ट सॉन्ग 'गेट लो'जल्द होगा रिलीज, सोशल साइट पर दी जानकारी

suman
Published on: 4 July 2017 9:50 AM GMT
लियाम पेन का नेक्स्ट सॉन्ग गेट लोजल्द होगा रिलीज, सोशल साइट पर दी जानकारी
X

लंदन: संगीतकार जेड व गायक लियाम पेन के आपसी सहयोग से बना गाना 'गेट लो' गुरुवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

आगे...

जर्मनी के डीजे ने कुछ सप्ताह पहले इस नए गीत के बारे में संकेत दिए थे। उन्होंने दावा किया था कि यह उनके द्वारा बनाए गए गानों में अब तक का सबसे शहरी गीत होगा और इसकी तुलना गायक ड्रेक के संगीत से की।

आगे...

हाल ही में जेड ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा था, "गाने में ड्रेक के संगीत का प्रभाव है, लेकिन यह अनोखा और अलग है।" उन्होंने कहा कि लियाम इस गाने को वास्तव में उस तरह से तैयार कर पाए जैसा शायद वह नहीं कर पाते।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story