निक जोनस माता-पिता संग मुंबई पहुंचे, प्रियंका ने किया स्वागत

Manali Rastogi
Published on: 17 Aug 2018 8:44 AM GMT
निक जोनस माता-पिता संग मुंबई पहुंचे, प्रियंका ने किया स्वागत
X

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनस और उनके माता-पिता का स्वागत किया। इससे उन अफवाहों को बल मिला है कि यह जोड़ा अपने संबंधों को आधिकारिक रूप दे सकता है।

काले रंग की पोशाक में निक गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनस सीनियर थे। इस दौरान पैपराजी 'निक, भारत में स्वागत है' के साथ उनका स्वागत कर रहे थे।

प्रियंका शनिवार को कथित तौर पर एक पार्टी रखने जा रही हैं, जिसमें उनकी मां मधु और भाई सिद्धार्थ, निक के माता-पिता से मिलेंगे। यह निक का भारत का दूसरा दौरा है। वह इससे पहले जून में भारत आए थे, जहां उन्होंने प्रियंका की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story