TRENDING TAGS :
Nick Jonas को जीजू कह चिल्लाए फैंस, वीडियो देख Priyanka Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन
Nick Jonas-Priyanka Chopra: निक जोनस को लोगों ने नेशनल जीजू का टैग दे दिया है। जी हां!! मुंबई में हुए लोलापालूजा कॉन्सर्ट के बाद से ही लोगों ने उन्हें नेशनल जीजू कहकर बुलाना शुरू कर दिया है।
Nick Jonas-Priyanka Chopra (Photo- Social Media)
Nick Jonas-Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तो अब विदेशी हो गईं हैं, जब से उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई, उसके बाद से ही लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गईं और अब भारत उनका बहुत ही कम आना जाना होता है। फिलहाल इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने दोनों भाईयों के साथ भारत के दौरे पर हैं, जी हां! निक जोनस अपने भाइयों के साथ बीते दिन ही मुंबई पहुंचें थे, क्योंकि मुंबई में जोनस ब्रदर्स की एक खास लाइव परफॉर्मेंस थी। मुंबई में धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस देने के बाद जोनस ब्रदर्स पूरे सोशल मीडिया पर छा चुके हैं।
नेशनल जीजू बने निक जोनस
जहां आजकल, एक तरफ हीरो-हीरोइंस को नेशनल क्रश का टैग दिया जा रहा है, वहीं निक जोनस की बात करें तो उन्हें लोगों ने नेशनल जीजू का टैग दे दिया है। जी हां!! मुंबई में हुए लोलापालूजा कॉन्सर्ट के बाद से ही लोगों ने उन्हें नेशनल जीजू कहकर बुलाना शुरू कर दिया है। निक ने अपने भाइयों जो जोनस और केविन जोनस के साथ कॉन्सर्ट में चार चांद लगा दिए, सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें जोनस ब्रदर्स के लिए वहां मौजूद ऑडियंस का क्रेज साफ नजर आ रहा है। लोग पागलों की तरह निक को जीजू-जीजू कहकर चिल्ला रहें हैं।
निक को मिला प्यार तो प्रियंका ने जताया आभार
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के कॉन्सर्ट का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया, जिसमें वहां मौजूद ऑडियंस जोर-जोर से उन्हें जीजू जीजू कह रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं - मेरा दिल...थैंक्यू मुंबई।" प्रियंका चोपड़ा का यह रिएक्शन देख साफ पता चल रहा है कि मुंबई नगरी से पति निक को मिले प्यार को देख वह कितनी खुश हैं।
तापसी पन्नू ने भी निक जोनस को कहा जीजू
अभिनेत्री तापसी पन्नू भी लोलापालूजा कॉन्सर्ट में शामिल हुईं थीं। उन्होंने भी निक जोनस को जीजाजी कहा। जी हां!! जब निक जोनस स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया और साथ ही बेहद मजेदार कैप्शन लिखा था। तापसी ने लिखा था, "जीजाजी स्टेज पर हैं।" साथ ही निक को टैग भी किया था।
सिर्फ तापसी ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद पूरी ऑडियंस ही निक को जीजू-जीजू कहकर चीयर कर रही थी, जिसके बाद निक ने भी फैंस को जवाब देते हुए कहा कि वे भी सभी से बेहद प्यार करते हैं।