Nick Jonas Net Worth: प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस में से कौन ज्यादा अमीर है

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Net Worth In Rupees: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की जान खतरें जानिए कितने अमीर हैं निक जोनस

Shikha Tiwari
Published on: 16 Oct 2024 7:30 AM GMT
Priyanka Chopra Nick Jonas Net Worth
X

Who is More Rich Nick Jonas Or Priyanka Chopra Net Worth

Nick Jonas & Priyanka Chopra Net Worth: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निक जोनस (Nick Jonas) लाइव शो के दौरान स्टेज से भागते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे कि निक जोनस के सर के ऊपर एक लेजर लाइट नजर आती है। जिसकी वजह से उनको अपने जान पर खतरा महसूस होता है। उनका ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहाँ मौजूद लाइव कंसर्ट में निक जोनस के फैंस ने उनकी तारीफ की है। और कहा है कि उनके लिए उनके स्टार की सुरक्षा पहले आती है। चलिए जानते हैं कि निक जोनस कितने अमीर (Nick Jonas Net Worth) हैं और इनके बारे में अन्य जानकारी

कौन ज्यादा अमीर है प्रियंका चोपड़ा या निक जोनस (Who is More Rich Nick Jonas Or Priyanka Chopra Net Worth)-

निक जोनस कितने अमीर हैं (Nick Jonas Net Worth In Rupees)-


निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 में हुआ था। इस समय निक जोनस की उम्र 31 वर्ष (Nick Jonas Age) है। इन्होंने बस हाईस्कूल तक ही पढ़ाई की है। बचपन से ही इनको सिंगिंग में रूचि थी। जब ये 10 साल के थे तभी इन्होंने अपना पहला गाना रिलीज किया था। ये अपने भाईयों के साथ मिलकर एक बैंड टीम का संचालन करते हैं। जिसका नाम जोनस ब्रदर बैंड टीम है। इनका नाम कई सारी मशहूर सिंगर के साथ जुड़ चुका है। जिसमें सेलेना गोमेज का नाम भी शामिल है। लेकिन 2018 में इन्होंने प्रियंका चोपड़ा संग विवाह कर लिया। प्रियंका चोपड़ा को वो एक फैंशन शो के दौरान मिले थे। जहाँ पर वो प्रियंका चोपड़ा को देखते ही उनके प्यार में पड़ गए। इन दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम मालती मारिया चोपड़ा जोनस है। निक जोनस के यदि हम फीस की बात करें तो निक जोनस एक लाइव कंसर्ट के 40 करोड़ रूपए तक चार्ज (Nick Jonas Fees) करते हैं। तो वहीं निक जोनस की कुल नेटवर्थ 665 करोड़ रूपए (Nick Jonas Net Worth In Rupees) के करीब है।

प्रियंका चोपड़ा कितनी अमीर हैं (Priyanka Chopra Net Worth In Rupees)-


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के यदि हम कुल संपत्ति की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास 620 करोड़ रूपए तक की संपत्ति हैं। जोकि उनके पति निक जोनस की तुलना में कम है। प्रियंका चोपड़ा विज्ञापन के 5 करोड़ रूपए (Priyanka Chopra Fees) चार्ज करती हैं। तो वहीं इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 5 करोड़ रूपए तक चार्ज करती हैं। प्रियंका चोपड़ा एक हॉलीवुड फिल्म के लिए 250 करोड़ रूपए (Priyanka Chopra Net Worth In Rupees) तक चार्ज करती हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story