Miss India 2024 Nikita Porwal: मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल, बोलींः सच हुआ सपना..

Miss India 2024 Nikita Porwal: 29 प्रतियोगियों को पीछे कर निकिता ने मिस इंडिया का ताज पहना। अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 Oct 2024 8:53 AM GMT (Updated on: 17 Oct 2024 9:43 AM GMT)
femina miss india 2024
X

मिस इंडिया 2024 बनीं निकिता पोरवाल (न्यूजट्रैक)

Miss India 2024 Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 के विनर का ऐलान हो चुका है। मध्य प्रदेश की रहने वालीं निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 29 प्रतियोगियों को पीछे कर निकिता ने मिस इंडिया का ताज पहना। अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता पोरवाल का बचपन मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीता है। वर्तमान में वह कई सालों से मुंबई में रह रही हैं।

दादरा और नगर हवेली निवासी रेखा पांडे पहली और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी फेमिना मिस इंडिया 2024 की रनर-अप चुनीं गयीं। मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों की विजेताओं ने मजबूती के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नेहा धूपिया, संगीता बिजलानी, निकिता म्हैसलकर, अनीस बज्मी, बोस्को मार्टिस और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर शामिल थे।

फेमिना मिस इंडिया 2024 के कार्यक्रम के दो मशहूर म्यूजिक ग्रुप बैंड ऑफ बॉयज ने शानदार प्रस्तुति से सभी को सम्मोहित कर दिया। वहीं फेमिना मिस इंडिया 1980 की विनर रह चुकीं संगीता बिजलानी ने दमदार प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया। उल्लेखनीय है कि निकिता पोरवाल ने बीते अगस्त माह में फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब जीता था। नीकिता के मिस इंडिया चुने जाने के बाद परिवार के साथ ही राज्य में खुशी का माहौल है। विदित हो कि साल 2023 में नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया का खिताब जीता था।

कौन हैं मिस इंडिया निकिता पोरवाल (Who is Miss India Nikita Porwal)

मध्य प्रदेष के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल के पिता एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी हैं। मिस इंडिया बन माता-पिता का मान बढ़ाने वाली निकिता पोरवाल ने बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। निकिता को पढ़ाई के साथ ही पेटिंग और फिल्में देखने का काफी शौक है। अभिनय में रूचि के चलते उन्होंने महज 18 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरूआत की।

बेहद कम उम्र में ही वह एक टीवी शो की होस्ट भी बन गयी थी। मिस इंडिया निकिता पोरवाल उत्कृष्ट लेखिका भी हैं। वह कई नेषनल और इंटरनेषनल स्टेज के लिए ड्रामा लिख चुकी हैं। उन्होंने 250 पेज की कृष्ण लीला भी लिखी थीं। वह कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता की अपकमिंग फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story