×

Nikitin Dheer-Kratika Sengar के घर गुंजी किलकारी, 8 साल बाद दिया बेटी को जन्म

टेलीविज़न इंडस्ट्री की एक्ट्रेस Kratika Sengar और बॉलीवुड के एक्टर Nikitin Dheer के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों के घर 8 साल बाद नन्ही पारी ने जन्म लिया है।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 12 May 2022 1:45 PM GMT
Kratika Sengar and Nikitin Dheer
X

Kratika Sengar and Nikitin Dheer Blessed with a Baby Girl (Image Credit-Social Media)

Kratika Sengar and Nikitin Dheer Blessed with a Baby Girl: टेलीविज़न इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और बॉलीवुड के एक्टर निकितन धीर (Nikitin Dheer) के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों के घर 8 साल बाद नन्ही पारी ने जन्म लिया है।

एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और एक्टर निकितन धीर की साल 2014 में हुई थी ये एक अर्रेंज मैरिज थी। दोनों की शादी करवाने का श्रेय निकितन के पिता और मशहूर एक्टर पंकज धीर (Pankaj Dheer) को जाता है। गुरूवार को कृतिका ने एक प्यारी से बच्ची को जन्म दिया है जिससे पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। दोनों को ही लोग ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले कृतिका ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाया था जिसमे उनके साथ पति निकितन भी नज़र आये थे। फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुईं थीं। उस समय भी कपल को ढेरों बधाइयां मिली थी। फोटोशूट में कृतिका बेहद खूबसूरत नज़र आ रहीं थी उनके चेहरे से बेबी ग्लो साफ़ झलक रहा था। इस दौरान उन्होंने येलो कलर का हाई लौ गाउन पहना हुआ था।

कृतिका सेंगर और निकितन धीर की शादी 3 सितम्बर 2014 को हुई थी। दोनों 8 साल बाद माता पिता बने हैं। जिससे परिवार में जश्न का माहौल है। कृतिका ने पहले भी बताया था कि घर में हर कोई उनका बेहद ख्याल रख रहा है। सभी काफी एक्ससिटेड हैं।

आपको बता दें एक्ट्रेस कृतिका सेंगर काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी' में 2021 में देखा गया था इसमें उनका रोल काफी थोड़ी देर का ही था। साथ ही निकितन धीर आखिरी बार सलमान खान(Salman Khan) की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ ,में नज़र आये थे। फिलहाल निकितन जल्द ही फिल्म 'खिलाड़ी' में नज़र आने वाले हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story