×

निर्भया मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बॉलीवुड स्टार्स ने दिया ऐसा रिएक्शन!

suman
Published on: 6 May 2017 8:13 AM GMT
निर्भया मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बॉलीवुड स्टार्स ने दिया ऐसा रिएक्शन!
X

मुंबई: शुक्रवार को निर्भया को सुप्रीम कोर्ट से भी इंसाफ मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसके चारों गुनहगारों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। फैसले के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप को सुनामी ऑफ शॉक करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट से पहले निचली अदालत और हाई कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सज़ा दी थी।

आगे...

फैसला आने के बाद निर्भया की मां ने कहा, वे कोर्ट और सभी साथ देने वालों को धन्यवाद देती है। वे सिर्फ इतना कह सकती है कि भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं। आज सिर्फ उनकी बेटी को ही नहीं, बल्कि देश की सभी बेटियों को न्याय मिला है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का बॉलीवुड सेलेब्स ने भी स्वागत किया है। ऋषि कपूर, वरूण धवन और रवीना टंडन समेत कई बॉलीवुड स्टार ने तारीफ की है। सिमी ग्रेवाल और दीया मिर्जा ने कहा कि न्याय हुआ है, वहीं फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने कहा कि वह मौत की सजा के पक्षधर नहीं हैं, लेकिन मानते हैं कि यह जघन्य मामला अपराध है।

आगे...



ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, निर्भया मामले में फैसला। न्याय की जीत। सभ्य समाज में इस तरह के मामले में रोजमर्रा की समस्या के लिहाज से मिसाल पेश करने के लिए सार्वजनिक फांसी जरूरी थी।

आगे...



वरण धवन ने कहा कि चारों अपराधियों को फांसी पर लटकाना ही काफी नहीं है, बल्कि इस बात की भी सनद रहे कि देश आगे भी इस तरह के अपराध से कैसे निपटता है।

आगे...



रवीना टंडन ने पीड़िता की मां के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए लिखा, अब उनके आंसू और ना बहें। मां की बेटी की आत्मा को अंतत: शांति मिले। सभी बुरे लोग जान जाएं कि कीमत चुकानी पड़ती है।

आगे...

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की है। प्रियंका ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते अपने सोशल हैंडल पर एक हार्ट टचिंग लैटर पोस्ट किया। कहा- उन्हें अपने देश की कानून व्यवस्था पर गर्व महसूस हो रहा है। प्रियंका ने आगे लिखा, पिछले 5 सालों से पूरा देश इस फैसले की मांग कर रहा था। सभी यही चाहते थे कि उन 6 दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। ये कोई मामूली लड़ाई नहीं थी। ये एक ऐसी क्रांति थी जिसने पूरे भारत को हिला दिया था। इस क्रांति में भारत का हर तबका चाहे वह वर्किंग वुमन, स्टूडेंट्स, हर कोई इसमें शामिल था। 5 साल पहले शुरु हुई इस लड़ाई का फैसला आज हुआ है। यह एक ऐसी लड़ाई थी, जिससे हर इंसान ने अपने तरफ से लड़ा। निर्भया को हमलोग कभी भूल नहीं पाएंगे। यह लड़ाई किसी एक की नहीं बल्कि समाज के हर तपके की थी हर लड़की की थी। हम निर्भया को कभी नहीं भूल पाएंगे।

suman

suman

Next Story