×

Nora Fatehi को पसंद आया ये आदिवासी छोरा, वीडियो देख आप भी हो जाएँगे दीवाने

Nora Fatehi : नोरा फतेह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अफ्रीकी डांसर का वीडियो शेयर किया है, जिसने अपने डांस मूव्स से एक्ट्रेस का भी दिल जीत लिया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 26 Dec 2021 3:08 PM GMT
Nora Fatehi photo
X

नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो ( सोशल मीडिया)

Nora Fatehi: नोरा फतेह और गुरु रंधावा का नया गाना 'डांस मेरी रानी' हाल ही में रिलीज हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी गुरु रंधावा का गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 40 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। नोरा फतेह अपने गाने को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है।

नोरा फतेही को खूब पसंद आया आदिवासी का डांस

हाल ही में नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोशल मीडिया स्टार तंजानिया के किली पॉल ने भी इस गाने पर अपने डांस का जलवा दिखाया। किली पॉल का ये डांस लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। वहीं, नोरा को भी किली पॉल का डांस बेहद खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स 'डांस मेरी रानी' पर काफी इंस्टा रील्स बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये गाना

किली पॉल और नीमा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए हैं। अफ्रीकी भाई बहन की ये जोड़ी कई। बॉलीवुड गानों पर वीडियो बनाने के लिए जानी जाती है। इनके डांस मूव्स भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। नोरा फतेही ने कीली पॉल का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नोरा की तरह ही डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं नोरा को भी उसका डांस बेहद पसंद आया है। अफ्रीकी शख्स की परफॉर्मेंस ने गुरु रंधावा के साथ नोरा फतेही का भी दिल जीत लिया। बता दें कि इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story