×

सलमान की इस फिल्म में नजर आएंगी नोरा फतेही, अहम होगा किरदार

Charu Khare
Published on: 25 July 2018 8:34 AM GMT
सलमान की इस फिल्म में नजर आएंगी नोरा फतेही, अहम होगा किरदार
X

मुंबई : सलमान खान अभिनीत 'भारत' में अभिनेत्री नोरा फतेही लैटिनो किरदार निभाते दिखाई देंगी। मिलाप झवेरी की 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' से लोकप्रिय हुईं मोरक्कन कनाडाई नर्तक 'भारत' में काम के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है।

nora fatehiनोरा ने कहा, "इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह सपना सच होने जैसा है। टीम बेहतरीन है और अली सर और सलमान सर का कॉम्बिनेशन बेजोड़ है।" 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

nora fatehiयह नोरा की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह फिल्म ‘टाइगर ऑफ द सुंदरबन्स’ और ‘माई बर्थडे सॉन्ग’ में लीड रोल निभा चुकी हैं। इसके अलावा नोरा सैफ अली खान की फिल्म ‘बाजार’ में भी नजर आने वाली है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में वो एक आइटम सॉन्ग में दिखाई देंगी।

Nora Fatehi to play an important role in Salman Khan’s film Bharat

Charu Khare

Charu Khare

Next Story