Nora Fatehi ने पहनी चमकती ड्रेस, हर लुक ने ढाया कहर, देखिये Video

Nora Fatehi डांस दीवाने जूनियर शो में जज हैं और इस दौरान वो सिल्वर कलर की बेहद प्यारी ड्रेस में किसी पारी से कम नहीं लग रहीं थी। देखिये ये वीडियो

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 27 April 2022 11:35 AM GMT
Nora Fatehi
X

Nora Fatehi (Photo Credit-Social Media)

Nora Fatehi Latest Look: नोरा फतेही(Nora Fatehi) डांस दीवाने जूनियर (Dance Deewane Junior) शो को जज कर रहीं हैं। साथ ही नोरा का हर बार ऐसा लुक देखने को मिलता है कि हर कोई हैरान रह जाता है। नोरा की कमर का यूँ तो कोई जवाब नहीं लेकिन वो जब कोई ड्रेस पहनतीं हैं तो उसपर भी उनका लुक काफी बेहतरीन लगता है।

नोरा का यही खास अंदाज़ देखने को मिला जिसमे नोरा चमकीली ड्रेस पहने हैं। दरअसल नोरा डांस दीवाने जूनियर शो में जज हैं और इस दौरान वो सिल्वर कलर की बेहद प्यारी ड्रेस में किसी पारी से कम नहीं लग रहीं थी। इसके पहले भी नोरा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे नोरा एयरपोर्ट पर थीं और बेहद कातिलाना चाल से चलती हुई आ रहीं थीं। नोरा के इन दोनों ही वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया हैं।

नोरा वैसे भी अपने बोल्ड लुक और अदाओं से सभी को दीवाना बना देतीं हैं तो कुछ ऐसा ही है ये वीडियो भी। नोरा फतेही ने रुक कर पोज़ भी दिए। ये वीडियो लोग कई बार देख रहे हैं। नोरा पर हर स्टाइल फबता है वो चाहे इंडियन पहने या वेस्टर्न। वैसे नोरा को हमने ज़्यादातर वेस्टर्न ऑउटफिट में ही देखा है लेकिन कभी कभी वो इंडियन लुक भी ट्राय कर लेतीं हैं।

नोरा का एयरपोर्ट वीडियो भी टॉक ऑफ़ द टाउन बन गया है। जिसमे वो बेहद ख़ूबसूरती से अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रहीं हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा वो देखता ही रह गया। नोरा बेहतरीन डांसर हैं उनकी कमर यूँ मटकती है मानो रबर हो। नोरा का हर अवतार ग्लैमरस होता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज़बरदस्त है। लाखों दिलों की धड़कन नोरा ये बखूबी जानतीं हैं कि उनके लुक्स पर लाखों मरते हैं। जिसके चलते वो अपने अंदाज़ से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेतीं हैं।

नोरा फतेही आजकल रियलिटी डांस शो डांस दीवाने जूनियर में काफी व्यस्त हैं जिसमे उनके साथ नीतू सिंह (Neetu Singh) भी हैं। नोरा इस शो को काफी एन्जॉय कर रहीं हैं। नोरा का सांग नाच मेरी रानी काफी हिट रहा था साथ ही इस म्यूज‍िक वीड‍ियो में नोरा के डांस मूव्स ने हर किसी को बेचैन कर दिया था। इसके अलावा नोरा ने फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी काम किया है ,जिसमे लीड रोल में अजय देवगन (Ajay Devgn) थे। इसमें नोरा की एक्टिंग स्किल्स को भी सराहना मिली थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story