×

Nora Fatehi Video: पंजाबी कुड़ी बनकर नजर आईं नोरा फतेही, काले सूट में ढाया कहर

Nora Fatehi Video: डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने काले कुर्ते पैजामे में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आप भी देखिये नोरा का ये किलर लुक इस वीडियो में।

Shweta Srivastava
Published on: 23 Jan 2023 12:40 PM GMT
Nora Fatehi Video
X

Nora Fatehi Video |(Image Credit-Social Media)

Nora Fatehi Video: नोरा फतेही जब जब सामने आतीं हैं तो कहर ढाह जाईं हैं वहीँ इस बार वो इंडियन ऑउटफिट में नज़र आईं तो उनके फैंस ने अपना दिल थाम किया। काले कुर्ते पैजामे में एक्ट्रेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आप भी देखिये नोरा का ये किलर लुक इस वीडियो में।

नोरा फतेही का वीडियो

डांसिंग क्वीन नोरा फतेही पंजाबी कुड़ी को देखकर सभी ने अपना दिल थाम लिया। उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे नोरा ने काले रंग का सूट पहना हुआ है। वो इस वीडियो में काफी हद तक एक पंजाबी कुड़ी के गेटअप में नज़र आईं वीडियो में वो काले रंग के सूट, काली जूती, स्ट्रैट हेयर और बड़े बड़े झुमकों में नज़र आईं। इस दौरान वो अपने बालों को लहराते हुए अपनी वैनिटी वैन से निकलते हुए नज़र आईं। वहीँ उनको इस वीडियो में देखकर हर कोई हैरान हैं। जिसको देखने के बाद आप भी उनके दीवाने हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

आपको बता दें कि नोरा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जब भी अपने घर से निकलतीं हैं तो अपने लुक्स का बेहद ख़याल रखतीं हैं। उन्हें सज संवर कर रहना बेहद पसंद है इसीलिये वो हमेशा खुद के लुक्स पर ध्यान देतीं हैं और अपने फैंस को इम्प्रेस कर जातीं हैं। इसी वजह से नोरा को देखते ही हर किसी की नज़रें बस उनपर टिक जातीं हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब उनका वीडियो सामने आया नोरा ने काले सूट ने सभी का दिल जीत लिया है।

यूँ तो नोरा हर बार अपने बेहतरीन लुक के साथ सभी को दीवाना बना देतीं हैं लेकिन इस बार उनका लुक सभी को कुछ ज़्यादा ही पसंद आ रहा है। वीडियो में नोरा की अदाएं और उनका लुक दोनों की काफी कमाल के हैं। वो इंडियन लुक में हर बार सभी को बेचैन कर देतीं हैं।

राजकुमार राव के साथ नज़र आएँगी नोरा

दरअसल नोरा अपने लेटेस्ट रिलीज़ सांग को लेकर भी सुर्ख़ियों में हैं जिसमे वो बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ नज़र आ रहीं हैं। दोनों का गाना 'अच्छा सिला दिया' काफी पॉपुलर हो रहा है दोनों को एक साथ लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

जहाँ ये गाना 90 के दशक में काफी हिट हुआ था वहीँ एकक बार फिर से लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। गाना फिल्म बेवफा सनम का था। इसके पहले भी इस गाने को रीमिक्स किया जा चूका है लेकिन इस बार इसे थोड़ा अलग तरह से प्रेजेंट किया गया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story