×

Nora Fatehi: नोरा कभी वेट्रेस थीं, आज करती हैं डांस शोज को जज, जानें इनके बारे में सबकुछ

Nora Fatehi: आज बॉलीवुड टॉप डांसर में शुमार नोरा कभी वेट्रेस का काम भी किया करती थी। इसका खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 6 Oct 2021 1:42 PM GMT
Nora Fatehi photo
X
नोरा फतेही (फोटो : सोशल मीडिया )

Nora Fatehi: बॉलीवुड में बेहद कम समय में अपने डांस की बदौलत नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने काफी नाम कमाया है। नोरा को छोटे पर्दे के पॉपुलर शो बिग बॉस में देखा गया था, यही से लोगों ने उन्हें पहचाना था और उनके हर एक अंदाज़ को पसंद किया। बिग बॉस से निकलने के बाद से उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में बतौर डांसर आने का मौका मिला। इस चांस को गवाए बिना उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। लेकिन एक वक्त नोरा के लिए ऐसा भी रहा जब उनको अपनी लाइफ में काफी संघर्ष करना पड़ा था। आज बॉलीवुड टॉप डांसर में शुमार नोरा कभी वेट्रेस का काम भी किया करती थी। इसका खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

दरअसल, नोरा हाल ही में कुकिंग रियलिटी शो स्टार वर्सेज फूड में नज़र आईं जिसमें उन्होंने अपनी कुछ पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए अपने करियर के बारे में बताया।

उन्होंने खुलासा किया कि वह एक समय वेट्रेस (waitress) रह चुकी हैं। नोरा ने बताया की जब वो टीनएजर थीं तब वो कनाडा में ये काम किया करती थी। उन्होंने ये काम करीब 2 सालों तक किया। जिसके साथ उन्होंने कमाई का महत्व भी सीखा। आइए विस्तार से जानते हैं नोरा के बारे में और भी कुछ ख़ास बातें जिसे शायद ही आप जानते होंगे।

नोरा फतेही (फोटो : सोशल मीडिया )

नोरा फतेही जीवन परिचय (Nora Fatehi jeevan parichay)

नोरा फतेही कनाडाई डांसर, एक मॉडल, अभिनेत्री होने के साथ साथ सिंगर और निर्माता भी हैं। नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 कनाडा में हुआ। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन से डेब्यू किया।

नोरा फतेही (फोटो : सोशल मीडिया )

नोरा फतेही करियर (Nora Fatehi Career)

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने तमिल सिनेमा टेम्पर, बाहुबली: द बिगिनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में आइटम नंबर किया है। इसके अलावा कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम किया हुआ है। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'मिस्टर एक्स' में स्पेशल अपीयरेंस दिया है। इन फिल्मों के साथ साथ फिल्म शेर, रॉकी हैंडसम, लोफ़र, सत्यमेव जयते जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नज़र आईं हैं। छोटे पर्दे के बिग बॉस 9 , झलक दिखला जा 9 , कॉमेडी नाइट्स बचाओ, MTV ट्रोल पुलिस , डांस प्लस 4 में बतौर गेस्ट , इंडियाज बेस्ट डांसर और डांस दीवाने सीजन 3 को जज किया है।

नोरा फतेही (फोटो : सोशल मीडिया )

नोरा फतेही की टॉप फिल्में (Nora Fatehi top films)

नोरा की टॉप एंड हिट फिल्मों में कई नाम दर्ज हैं जिसमें सत्यमेव जयते, स्ट्रीट डांसर 3D , बुर्ज, स्त्री, बाहुबली , भारत, शामिल हैं।

नोरा फतेही टॉप अल्बम(Nora Fatehi top songs)

नाच मेरी रानी (Naach Meri Rani)

गर्मी (Garmi)

एक तो कम ज़िंदगानी (Ek Toh Kum Zindagani)

ओ साकी साकी (O Saki Saki)

कमरिया (Kamariya)

दिलबर (Dilbar)

लगदी लाहौर दी (Lagdi Lahore Di)

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story