×

नोरा फतेही के सादगी से भरे इस लुक को देखकर हर कोई हो रहा दीवाना, फैंस कर रहे तारीफ

Nora Fatehi Photos: अपने खूबसूरत अंदाज़ से सभी को दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बार फिर अपने चाहने वालों को अपने देसी लुक के साथ हैरान कर दिया है।

Shweta Srivastava
Published on: 20 Jan 2023 10:00 AM GMT
Nora Fatehi New Look
X

Nora Fatehi (Image Credit-Social Media)

Nora Fatehi Latest Photos: अपने खूबसूरत अंदाज़ से सभी को दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बार फिर अपने चाहने वालों को अपने देसी लुक के साथ हैरान कर दिया है। उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों से अपनी नज़रें हटा ही नहीं पा रहे। जहाँ नोरा अक्सर वेस्टर्न ऑउटफिट में कहर ढाहती हैं वहीँ इस बार उनका देसी लुक लोगों को उन्हें बार बार देखने पर मजबूर कर रहा है आप भी देखिये नोरा का ये कातिलाना अंदाज़।

नोरा फतेही का देसी अंदाज़ हुआ वायरल

अपने डांसिंग टैलेंट से सभी को हैरान कर जाने वालीं एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने लेटेस्ट लुक से अपने फैंस को एक बार फिर से अपना दीवाना बना दिया है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में नोरा ने वाइट कलर का सूट पहना हुआ है और इसमें उनका अंदाज़ किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा है। वहीँ उनकी फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं वैसे ही वायरल हो गईं। नोरा की इन खूबसूरत तस्वीरों ने सभी को क्रेजी कर दिया है। वहीँ उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमैंट्स करते दिख रहे हैं। नोरा की इस सादगी पर उनके फैंस इतने दीवाने क्यों हो रहे हैं आप भी देख लीजिये।

Nora Fatehi (Image Credit-Social Media)

इन तस्वीरों में नोरा वाइट कलर की एम्ब्रोइड्रेड ड्रेस में नज़र आ रहीं हैं साथ ही इस ड्रेस में सीक्वेंस वर्क इसे और इन्हैंस कर रहा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने इन तस्वीरों में जो एक्सप्रेसशनस दिए हैं वो भी कमाल के हैं।

Nora Fatehi (Image Credit-Social Media)

नोरा ने अपनी इन तस्वीरों में व्हाइट कलर के प्लाजो के साथ शॉर्ट कुर्ता पहना हुआ है साथ ही उन्होंने इसके साथ बड़ी सादगी के साथ सफ़ेद दुपट्टा भी लिया हुआ है।

Nora Fatehi (Image Credit-Social Media)

नोरा फतेही इस देसी अवतार में काफी खूबसूरत लग रहीं हैं और उनकी इस सादगी पर उनके फैंस कुर्बान हुए जा रहे हैं।

Nora Fatehi (Image Credit-Social Media)

नोरा ने काफी सिंपल मेकअप किया है और अपने इस लुक में भी वो काफी हॉट लग रहीं हैं जिसकी वजह से इस सर्दी में उन्होंने गर्मी को काफी बढ़ा दिया है। उनके कुर्ते का नेक काफी डीप है। वहीँ उनके फैंस उनकी इस हॉटनेस को कमेंट सेक्शन में फायर इमोजीस के साथ एक्सप्रेस कर रहे हैं।

Nora Fatehi (Image Credit-Social Media)

आपको बता दें नोरा का ये लुक उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'अच्छा सिला दिया' गाने के प्रमोशन का है। जिसके इवेंट में नोरा एक्टर राजकुमार राव के साथ पहुंचीं थीं। और इस इवेंट की ये तस्वीरें नोरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। उनका ये म्यूजिक वीडियो एक रीमिक्स है जिसे नोरा और राजकुमार राव पर फिल्माया गया है। ये म्यूजिक वीडियो फिलाल रिलीज़ हो चुका है जिसमे फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story