×

Nora Fatehi ने अपने डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर धमाल मचाया, यूजर्स ने कमेंट कर कहा - 'आई नीड फायर एक्सटिंगुशर '

Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर यह शानदार डांस वीडियो शेयर किया है। डांस वीडियो में नोरा मॉडर्न फैशन सेंस और डांसिंग स्टाइल को फॉलो करती दिखाई दे रही हैं।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 6 Nov 2021 3:05 PM GMT
Nora Fatehi dancing
X

डांस करते हुई नोरा फतेही (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही ( Nora Fatehi) अक्सर सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर करती हैं। जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके डांस स्टेप से पता चलता है कि वो वर्ल्ड के सभी डांस फॉर्म को फॉलो करती हैं।

साथ ही वो ट्रेंडिंग डांस स्टेप्स के प्रति भी जागरुक रहती हैं। नोरा ने एक ताजा डांस वीडियो सोशल मीडिया (nora fatehi dance video) पर शेयर किया है। जिसे लोग जमकर देख रहे हैं और खूब पसंद कर रहे हैं। बहुत कम समय में ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नोरा के डांस मूव्स देख आप खुद को ग्रुव होने से नही रोक पाएंगे

नोरा फतेही ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर यह शानदार डांस वीडियो शेयर किया है। डांस वीडियो में नोरा मॉडर्न फैशन सेंस और डांसिंग स्टाइल को फॉलो करती दिखाई दे रही हैं। नोरा ने पिंक कलर के शॉर्ट्स के साथ उसी कलर का फुल स्लीव क्रॉप टॉप पहना है। इस कैजुअल ड्रेस में एक्ट्रेस नोरा फतेही एकदम कूल लग रही हैं। और वो बिल्कुल बिंदास होकर डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस के मखमली डांस मूव को देखकर दर्शक भी खुद को ग्रूव करने से रोक नही पा रहे। वो इस वीडियो में एक विदेशी महिला के साथ डांस कर रही हैं। जिसका नाम उन्होंने अपने कैप्शन में मेंशन कर रखा है।

अभिनेत्री ने अपने डांस का बताया मजेदार

डांस वीडियो में नोरा के डांस मूव्स बड़े ही शानदार हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, " यह बहुत मजेदार था। मैं बहुत प्रसन्न हूँ कि हमने ये ट्रेंड साथ में किया सारा। " बता दें कि अभिनेत्री ने सारा को आफ्रो डांस मूव्स की बॉस बताया है। एक्ट्रेस की इस डांस वीडियो को अब तक तीन लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं कई बड़ी हस्तियां उनके इस डांस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि नोरा को बॉलीवुड की सबसे शानदार डांसर माना जाता है। नोरा पर फिल्माए गए गाने सुपरहिट होते हैं। हाल में ही उनकी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में उनका किरदार लोगों को बेहद पसंद आया था। इस फिल्म में नोरा पर ' जालिमा कोका कोला पिला दे' गाना फिल्माया गया था। जो कि काफी लोकप्रिय हुआ।

बहुत जल्द फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 में दिखेंगी अभिनेत्री

जानकारी के लिए बता दें कि नोरा इन दिनों दुबई में हैं। वो पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। आनेवाले दिनों में नोरा को जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ उनकी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल नोरा का गाना कमरिया, साकी-साकी, दिलबर-दिलबर आदि आज भी पार्टी की शान हैं। नोरा को पहली बार कलर्स टीवी के शो बिग बॉस से पहचान मिली। इसके बाद ही उन्हें फ़िल्म बाहुबली में आइटम गाने पर डांस करने का मौका मिला। यहीं से एक्ट्रेस के सक्सेस का दरवाजा खुला और अब वो कामयाबी के शिखर पर हैं।

Shweta

Shweta

Next Story