×

Nora Fatehi Video: नोरा फतेही ने किया शानदार डांस, अपनी आवाज स्टेडियम में सुनकर एक्ट्रेस ने किया रियेक्ट

Nora Fatehi Video FIFA 2022: नोरा फतेही ने मंगलवार को फीफा विश्व कप 2022 के फैनफेस्ट में अपने परफॉरमेंस से सभी फैंस को काफी प्रभावित किया।

Shweta Srivastava
Published on: 30 Nov 2022 11:42 AM GMT
FIFA 2022
X

FIFA 2022 (Image Credit-Social Media)

FIFA 2022: नोरा फतेही ने मंगलवार को फीफा विश्व कप 2022 के फैनफेस्ट में अपने परफॉरमेंस से सभी फैंस को काफी प्रभावित किया। ये प्रोग्राम दोहा के अल बिद्दा पार्क में हुआ। उनके परफॉरमेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कई फैंस ने वीडियो पर दिल और फायर वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। अपनी शानदार परफॉरमेंस से वो जेनिफर लोपेज और शकीरा के साथ आ खड़ी हुईं हैं। दरअसल ये दोनों भी नोरा की ही तरह फीफा वर्ल्डकप में परफॉर्म कर चुकीं हैं। आइये एक नज़र डालते हैं नोरा की पावर पैक्ड परफॉरमेंस पर।

नोरा फतेही ने किया फीफा विश्व कप 2022 में परफॉर्म

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही, जो अपने अट्रैक्टिव डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं, ने कतर में फीफा विश्व कप 2022 फैनफेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। नोरा के प्रदर्शन ने देसी दर्शकों को काफी अट्रैक्ट किया और लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीँ नोरा ने मंगलवार को दोहा के अल बिद्दा पार्क में फैन फेस्टिवल के मंच पर आकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिमरी सिल्वर ऑउटफिट पहने, नोरा ने "ओ साकी साकी" सहित कई गानों पर डांस किया। उन्हें अपने प्रदर्शन के दौरान भारतीय ध्वज के साथ भी देखा गया था।



नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो

उनके पर्फोमन्स की क्लिप के साथ फैंस ने सोशल मीडिया पर बाढ़ सी ला दी है। नोरा के फैन पेजेज़ ने इंस्टाग्राम पर उनके परफॉरमेंस के स्निपेट्स शेयर किए हैं। कई लोगों ने इस पर रियेक्ट करते हुए उनकी परफॉरमेंस पर फायर और हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया।

फीफा ने एक बयान में कहा, "42 मिलियन फॉलोअर्स और गिनती के साथ नोरा फतेही इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अरब कलाकार हैं।" नोरा मोरक्कन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, वो खुद यही कहती हैं कि वो "दिल से भारतीय" हैं।



नोरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "वो पल जब आप विश्व कप स्टेडियम @fifaworldcup में अपनी आवाज सुनते हैं, ये बहुत ही रियल था! ये एक सपने की तरह था। इस तरह के मील के पत्थर आपकी जर्नी को इतना सार्थक बनाते हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा इस तरह के पलों की कल्पना की थी, मैं सिर्फ एक सपने देखने वाली हूं, जिसमें उन सपनों को जीवंत करने की भूख है! अपने आप पर हमेशा यकीन रखिये आपके सपने कभी भी बड़े नहीं होते! शुरू में बहुत लोग मुझ पर हँसे थे लेकिन मैं यहाँ तक पहुंच गयी !! और ये तो बस शुरुआत है।"

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story