×

Nora Fatehi Video: इन कपड़ों में होटल के बाहर नजर आईं नोरा, जिसने देखा बस देखता ही रह गया

Nora Fatehi Video: नोरा फतेही का एक और वीडियो सामने आया है जिसमे वो बेहद खूबसूरत और हॉट नज़र आ रहीं हैं। आप भी देखिये ये वीडियो जिसमे नोरा हर किसी को मदहोश करती दिख रहीं हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 23 July 2022 3:09 PM GMT
Nora Fatehi Video
X

Nora Fatehi Video (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Nora Fatehi Video: नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर अपने किलर लुक्स से सभी को अपना दीवाना बना लेतीं हैं। वहीँ अब नोरा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमे वो बेहद खूबसूरत और हॉट नज़र आ रहीं हैं। ये वीडियो नोरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आप भी देखिये ये वीडियो जिसमे नोरा हर किसी को मदहोश करती दिख रहीं हैं।

नोरा फतेही की हॉटनेस का कोई मुकाबला नहीं

नोरा फतेही अपनी सिजलिंग अदाओं से अपने फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा देतीं हैं अब ऐसा ही कुछ किया नोरा ने अपने इस वीडियो में जहाँ वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं और सभी का दिल चुरा रहीं हैं। वीडियो में नोरा ने एनिमल प्रिंट का सेक्सी टॉप पहना हुआ है साथ ही ब्लू डेनिम जीन्स के साथ इसे मैच किया हैं। ब्लैक हाई हील्स और येलो कलर के एक स्लिंग बैग के साथ नोरा किसी होटल के बाहर नज़र आ रहीं हैं। नोरा ने अपने बालों को खोला हुआ है और वो हांथों में मोबाइल पकडे हुए हैं। नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

फैंस हो रहे दीवाने

नोरा की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है उनका कोई भी पोस्ट आते ही वायरल हो जाता है वहीँ अब नोरा का ये वीडियो भी उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर खूब कमैंट्स आ रहे हैं और लाइक भी करते नज़र आ रहे हैं। नोरा के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है,' हाय मैं मर जवां।' किसी ने लिखा है,'वाकिंग ट्रॉफी।'वहीँ किसी ने लिखा है,'हॉटनेस ओवरलोडेड मैम.'वहीँ एक फैन ने लिखा है,'हाँ ये नोरा है जो करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है।'

अब करेगी इस शो को जज

नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस समय डांस दीवाने जूनिवोर्स को जज कर रहीं थीं। वहीँ अब ये भी खबर आ रही है कि वो अब 'झलक दिखला जा 10' को भी जज करने वालीं हैं। नोरा जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही बेहतरीन डांसर भी हैं उनके मूव्स कमाल के होते हैं जिन्हे कॉपी करना बेहद कठिन है। वो एक बेले डांसर हैं और अपनी कमर हिला के वो सभी को घायल कर देतीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story