×

नोरा फतेही का कुर्सी डांस: मेकअप रूम में लचकाई कमर, देख दीवाना हो गया हर कोई, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही ने इस वीडियो में कुर्सी पर बैठे डांस किया है। जिसे देखने के बाद सभी की आँखें खुली की खुली रह जा रही है।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 12 Nov 2021 2:03 PM GMT
Nora Fatehi
X

नोरा फतेही (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Nora Fatehi Viral Dance Video: डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने शॉकिंग डांस मूव्स से एकबार फिर दर्शकों के होश उड़ा रही हैं। नोरा के डांस मूव्स (Nora Fatehi Dance Video) को देख लोग फायर वाला रिएक्शन दे रहे। फ़िल्मफेयर ने अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर डांसर नोरा फतेही का एक वीडियो (Nora Fatehi Dance Video viral) जारी किया है। जिसमें उन्हें बेहद अनूठे अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। नोरा फतेही ने इस वीडियो में कुर्सी पर बैठे डांस किया है। जिसे देखने के बाद सभी की आँखें खुली की खुली रह जा रही है। एक्ट्रेस (Nora Fatehi latest Dance Video) के इस डांस को देख सभी दर्शक आश्चर्यचकित रह जा रहे हैं। वीडियो में नोरा अपने वैनिटी वैन में मेक अप करवा रही हैं और साथ ही अपनी कमर को सेक्सी अंदाज में मटकाती दिखाई दे रही हैं। उनके सेक्सी डांस को देख मेकअप आर्टिस्ट भी खुद को रोक नहीं पाते हैं और वो भी डांस करने लगते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने गाना 'कुसु कुसु' के लिए तैयार होते समय वैनिटी वैन मे अपने मेकप आर्टिस्ट के साथ इन्जॉय करते हुए यह रील्स बनाई है।

नोरा फतेही के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया (Nora Fatehi latest Dance Video viral) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस डांस पर उनके प्रशंसक खूब कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में डांसर नोरा फतेही का गाना ' कुसु कुसु ' रिलीज हुआ (Nora Fatehi song Kusu Kusu released) है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा। एक्ट्रेस के इस गाने पर स्लम एरिया की कुछ छोटी बच्चियों ने डांस किया है। जिसका वीडियो अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था। डांस के इस वीडियो को कुछ ही समय में लाखों करोड़ों बार देखा जा चुका है। सिर्फ नोरा फतेही के पेज पर इसे करीब साढ़े सात लाख लाइक मिल चुके हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। नोरा फतेही के इस डांस नंबर का डांस स्टेप सभी फॉलो कर रहे हैं। वहीं कई लोकप्रिय डांसर्स ने उनके इस डांस नंबर पर फुट - टैपिंग का सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का (nora fatehi instagram video) व्यवहार डाउन टू अर्थ माना जाता है। वो हर किसी के साथ दोस्ती वाला रवैया अपनाती हैं। जिसकी वजह से उन्हें हर कोई पसंद करता है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जाता है। वो अक्सर सोशल मीडिया (nora fatehi today video viral) पर अपने फैन्स के साथ उनकी गतिविधि शेयर करती हैं। इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें भी साझा करती हैं। अभिनेत्री की खास बात यह है कि वो अपने संघर्ष के दौर में भी हंसती - मुस्कुराती नजर आती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर ढेर सारे फनी वीडियोज शेयर करती हैं।

शुक्रवार को एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया पर चमचमाते लहंगे में एक तस्वीर साझा (nora fatehi instagram photos) की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने सुनहरे बालों को खुला छोड़ा है। साथ ही उन्होंने अपनी आँखों पर डीप मशकारा का प्रयोग किया है। तस्वीर में एक्ट्रेस की न्यूड लिप शेड और ब्लश्ड चिक्स सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा। नोरा फतेही (Nora Fatehi) बोल्ड एक्सप्रेशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को उनका फैशन और स्टाइल काफी पंसद आता है। नोरा फैशन के साथ-साथ अपने धमाकेदार डांस के लिए खास तौर पर फेमस हैं।

Shweta

Shweta

Next Story