×

November 2022 Bollywood Movies: नवंबर में रिलीज होने वाली 6 जबरदस्त फिल्में, 'फोन भूत' से लेकर 'भेड़िया' तक मचेगा धमाल

November 2022 Bollywood Movies List: नवंबर के महीने में बॉलीवुड में 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वालीं हैं। आइए एक नजर डालते हैं नवंबर 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों पर।

Shweta Srivastava
Published on: 28 Oct 2022 12:09 PM GMT
November 2022 Bollywood Release Films
X

November 2022 Bollywood Release Films (Image Credit-Social Media)

November 2022 Bollywood Release Films: नवंबर के महीने में बॉलीवुड में 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वालीं हैं। कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर 'फोन भूत' से लेकर वरुण धवन की क्रिएचर कॉमेडी 'भेदिया' तक। आइए एक नजर डालते हैं नवंबर 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों पर।

'फोन भूत' (Phone Bhoot)

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर अपनी आने वाली फिल्म 'फोन भूत' में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। हॉरर-कॉमेडी एक भूत (कैटरीना) की कहानी बताती है जो अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दो इंसानों (सिद्धांत और ईशान) के साथ सौदा करती है। ये फिल्म 04 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

'मिली' (Milli)

जान्हवी कपूर की 'मिली' मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा समर्थित एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सनी कौशल और मनोज पाहवा भी हैं। ये फिल्म 2019 की मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

'डबल एक्सएल' (Double XL)

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म मेरठ की दो प्लस-साइज़ महिलाओं राजश्री त्रिवेदी और नई दिल्ली की सायरा खन्ना की कहानी बताती है क्योंकि वो समाज के सौंदर्य मानकों को पलट देतीं हैं। फिल्म 04 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

'ऊंचाई' (Uunchai)

इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है और इसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा ने अभिनय किया है। फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज के लिए बिलकुल तैयार है।

दृश्यम-2 (Drishyam-2)

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम-2 18 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट रहा था अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट के साथ इसे सिनेमाघरों में ला रहे हैं।

'भेदिया' ('Bhediya)

हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा समर्थित है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन हैं और ये विजान की हॉरर-कॉमेडी के रूप में तीसरी रिलीज़ फिल्म है। फिल्म 25 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story