×

Khesari Lal Yadav का भोजपुरी गाना बना था सुपर हिट, Priyanka Singh के साथ ज़िन्दगी बिताने का किया था वादा

Nun roti khayenge: Bhojpuri songs में से एक सुपरहिट गाना है Nun Roti Khayenge जिसे Khesari Lal Yadav ने गया था और इसमें उनके साथ प्रियंका सिंह नज़र आई थी आप भी सुनिए और देखिये ये सुपरहिट सांग

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 1 April 2022 8:39 AM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song "Nun Roti Khayenge"(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Nun Roti Khayenge: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनके गानों से लेकर फिल्मों तक का सभी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। ऐसे ही एक्टर हैं खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav)। आज से कुछ साल पहले उनका एक गाना आया था, 'नून रोटी खाएंगे' जो की सुपर डुपेर हिट हुआ था। लोग इस गाने की रील्स भी बनाते नज़र आते थे। आपको बता दें कि भोजपुरी के इस सुपरहिट गाने को खेसारी ने नए अंदाज में लोगों के सामने पेश किया था । इस प्यारे से गाने को खेसारी और प्रियंका सिंह पर फिल्माया गया था ये गाना इतना हिट हुआ की आज भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं।.

दरअसल भोजपुरी के इस गाने "नून रोटी खाएंगे जिंदगी संगहीं बिताएंगे"(Nun Roti Khayenge Zindagi Sang Hi Bitayenge) को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया(Khesari Lal Yadav Songs) है।गाने के बोल आजाद सिंह और प्यारे लाल कवि जी ने लिखें हैं, वहीं गाने को म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। अब तक इस गाने को 75 करोड़ से भी ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने जहाँ अपनी दमदार एक्टिंग से सबको दीवाना बनाया है वहीँ अपनी गायिकी से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। खेसारी ने कई सुपर हिट गाने गए हैं और अभी भी उनका ये सफर सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है और उन्ही हिट गानों में से एक गाना है ये-

फिल्मों के साथ खेसारी के गानों का भी उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं साथ ही अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके खेसारी के कई म्यूजिक एल्बम अक्सर वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा हैं वो इंडस्ट्री के सुपर स्टार्स में शुमार हैं । उनकी कई फिल्में म्यूजिक के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी सुपर हिट रही हैं। वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले कलाकारों में से एक भी हैं। यही नहीं खेसारी लाल यादव को डांस नंबर का बादशाह भी माना जाता है। कहा जा सकता है कि वो काफी वेर्सिटाइल एक्टर हैं वो एक्टिंग, डांस के साथ ही जबरदस्त गायक हैं,औऱ उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया के भोजपुरी भाषी लोगों के बीच है। यही वजह है कि हर फिल्म मेकर उन्हें अपनी पिक्चर में लेना चाहता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story